Swami Rambhadracharya : जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के एक दिन हिजाब पहनी बेटी इस देश की प्रधानमंत्री बनेगी वाले बयान पर कहा कि..
हिजाब वाली प्रधानमंत्री की बात को लेकर ओवैसी पर स्वामी रामभद्राचार्य ने कसा तंज |
Swami Rambhadracharya : जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने रविवार को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के एक दिन हिजाब पहनी बेटी इस देश की प्रधानमंत्री बनेगी वाले बयान पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है. अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाया गया. हामिद अंसारी को उपराष्ट्रपति बनाया गया. उन्हें और क्या चाहिए? वह दिवास्वप्न देख रहे हैं. अगर भारत में कोई महिला प्रधानमंत्री बनेगी तो वह साड़ी पहनकर ही बनेगी.
ओवैसी ने दिया था यह बयान
ओवैसी ने कहा था कि उनका सपना है कि भविष्य में एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी इस देश की प्रधानमंत्री बने. यह सपना केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उस संविधान की भावना को दर्शाता है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार और अवसर देता है. साथ ही उन्होंने अपील की कि युवा और अल्पसंख्यक समुदाय लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें.
'देश की विविधता ही असली पहचान'
ओवैसी ने कहा था कि पाकिस्तान के संविधान में साफ लिखा है कि केवल एक विशेष धर्म का व्यक्ति ही प्रधानमंत्री बन सकता है, लेकिन बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए भारत के संविधान में लिखा है कि भारत का कोई भी नागरिक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मेयर बन सकता है. शिक्षा और राजनीतिक जागरूकता से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है. देश की विविधता ही असली पहचान है और इसे कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत करने की जरूरत है. संविधान से मिले अधिकारों की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-said-invaders-kept-coming-but-somnath-stood-again-in-every-era/104478