प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

टाटा समूह का यूपी में निवेश विस्तार

टाटा समूह का यूपी में निवेश विस्तार, पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

टाटा समूह उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी सुविधाओं का विस्तार करेगा। इसके तहत ताज, विवांता और सेलेक्शंस ब्रांड के 30 नए होटल बनाने की योजना है।

टाटा समूह का यूपी में निवेश विस्तार पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

Tata Group UP Investment |

विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी पर फोकस

टाटा समूह उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी सुविधाओं का विस्तार करेगा। इसके तहत ताज, विवांता और सेलेक्शंस ब्रांड के 30 नए होटल बनाने की योजना है।

सीएम योगी से एन. चंद्रशेखरन की मुलाकात

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर यूपी में चल रही परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य के निवेश प्रस्तावों पर चर्चा की।

जारी परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा

बैठक में अयोध्या के ‘टेंपल ऑफ म्यूजियम’, ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स और ईवी प्रोजेक्ट्स की प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई।

टीसीएस में बढ़ेगी कर्मचारियों की संख्या

टाटा समूह ने टीसीएस में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या 3,000 से बढ़ाकर 15,000 करने पर सहमति जताई।

डिफेंस कॉरिडोर और ईवी सेक्टर में निवेश

यूपी डिफेंस कॉरिडोर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और राज्य की आकर्षक ईवी पॉलिसी के तहत निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

30 नए होटलों से बढ़ेगा लग्जरी इंफ्रास्ट्रक्चर

प्रदेश में लग्जरी होटलों के कमरों की संख्या 2,000 से बढ़ाकर 5,000 करने का लक्ष्य रखा गया है।

इन शहरों में बनेंगे नए होटल

प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी, वृंदावन, आगरा, कानपुर, लखनऊ, बिजनौर और गोरखपुर में नए होटल विकसित किए जाएंगे।

नोएडा और प्रयागराज में खास प्रोजेक्ट

नोएडा में सिग्नेचर लैंडमार्क होटल और प्रयागराज में एक लक्जरी ताज होटल का निर्माण किया जा रहा है।

यूपी को हॉस्पिटैलिटी हब बनाने की दिशा में कदम

टाटा समूह की यह पहल उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

यह भी पढ़े: NIA की पहलगाम आतंकी हमले की चार्जशीट में...

https://www.primenewsnetwork.in/india/nia-names-seven-people-in-pahalgam-terror-attack-chargesheet/101318

Related to this topic: