जैश ए मोहम्मद का प्रमुख मसूद अजहर का एक ऑडियो संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह दावा कर रहा है कि उसके पास घातक हमलावर हैं.
Masood Azhar Audio : जैश ए मोहम्मद का प्रमुख मसूद अजहर का एक ऑडियो संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह दावा कर रहा है कि उसके पास घातक हमलावर हैं. हमला करने के लिए, जो हर समय तैयार हैं. आतंकी ने कहा कि ये आत्मघाती हमलावर एक नहीं, दो नहीं, 100 नहीं, ये 1000 भी नहीं, अगर पूरी तादात बता दूं तो कल दुनिया की मीडिया पर हंगामा मच जाएगा.
मसूद अजहर ने ऑडियो क्लिप में बोल रहा है कि इस मजमे में अल्लाह के वो फिदाई मौजूद है, जो रात के तीन बजे उठ के सिर्फ अल्लाह से शहादत मांगते हैं. न ये कहते हैं कि कर्जे उतर जाएं, न ये कहते हैं कि बीवी मिल जाए, न ये कहते हैं कि मकान मिल जाए, न ये कहते हैं कि दुकान मिल जाए, न ये कहते हैं कि बच्चा आज्ञाकारी बन जाए, न ये कहते हैं कि यूरोप का वीजा मिल जाए, न ये कहते हैं कि अमरीका का वीजा मिल जाए, न ये अल्लाह से गाड़ी मांगते हैं, न नई तर्ज का मोटरसाइकिल मांगते हैं, न अल्लाह ताला से आईफोन मांगते हैं.
'अल्लाह शहादत दे दे'
मसूद अजहर ने कहा कि ये अल्लाह से कहते हैं, अल्लाह शहादत दे दे. मुझे पहले नंबर पर कर दे, मुझे आगे कर दे, सिफारिशें कराते हैं. मुझे खत लिख-लिख के धमकियां देते हैं कि हमें जल्दी भेज दो वरना ये हो जाएगा वरना वो हो जाएगा. मुझे अल्लाह का वास्ता देकर कहते हैं. हमें जल्दी आगे भेज दो.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/swami-rambhadracharya-spoke-on-owaisi-statement/104487