प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इस महीने जारी हो सकती है किसान सम्मान निधि की..

इस महीने जारी हो सकती है किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त, जानें अपडेट

Kisan Samman Nidhi : नई दिल्ली। किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त बाढ़ प्रभावित चार राज्यों पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के किसानों के खाते में भेजी गई थी। अब देश के बाकी राज्यों..

इस महीने जारी हो सकती है किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जानें अपडेट

इस महीने जारी हो सकती है किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त, जानें अपडेट |

Kisan Samman Nidhi : नई दिल्ली। किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त बाढ़ प्रभावित चार राज्यों पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के किसानों के खाते में भेजी गई थी। अब देश के बाकी राज्यों के किसानों की जिज्ञासा है कि सरकार उनके खाते में कब तक इस सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त भेजेगी। 

 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, केंद्र सरकार बिहार चुनाव के बाद नवंबर महीने में ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी कर सकती है। 

14 नवंबर को बिहार चुनाव के परिणाम जारी होंगे। हालांकि, अभी तक किस्त जारी करने की तारीख की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर कोई किसान इस योजना की 21वीं किस्त का लाभ लेना चाहता है तो ई-केवाईसी कराना जरूरी है। अगर किसी ने अब तक योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है तो उसे इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करके आसानी से इस स्कीम में ई-केवाईसी करा सकते हैं। योजना में आपको भूलेखों का सत्यापन कराना जरूरी है। इसके अलावा अगर आपने आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी स्कीम में दर्ज की थी, तो इस स्थिति में स्कीम में आपके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/rahul-gandhi-did-a-jungle-safari-in-pachmarhi-told-the-district-presidents/97072

Madhya Pradesh : पचमढ़ी। लेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यहां जंगल सफारी की। वे सुबह 6.15 में अपने काफिले के साथ रविशंकर भवन से पनारपानी गेट तक 10 किलोमीटर अपनी गाड़ी से सफर किया। तब उनके साथ प्रदेश प्रभारी जीतू पटवारी,एसटीआर सहायक संचालक संजीव शर्मा, रेंजर विवेक तिवारी, कर्मचारी और सुरक्षा दस्ता था।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-yogi-said-in-araria-that-those-who-created-an-identity-crisis-for-the/97041

Bihaar chunaav : सीएम योगी ने रविवार को कहा कि मतदाताओं का उत्साह बताता है कि 14 नवंबर को जब EVM खुलेगी तो बिहार की जनता जनार्दन फिर से निर्णय लेने वाली है कि फिर एक बार NDA सरकार. बिहार का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है. उन्होंने बिहार के अररिया में जनसभा को संबोधित किया.

Related to this topic: