प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

वायुसेना ने बताया - 1971 में कैसे पाकिस्तान को ..

वायुसेना ने बताया - 1971 में कैसे पाकिस्तान को धूल चटाई?

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के तीसरे दिन पाकिस्तान पर अपने ऐतिहासिक हमले का स्मरण दिलाया है।

वायुसेना ने बताया - 1971 में कैसे पाकिस्तान को धूल चटाई

वायुसेना ने बताया - 1971 में कैसे पाकिस्तान को धूल चटाई? |

Indian Air Force : नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के तीसरे दिन पाकिस्तान पर अपने ऐतिहासिक हमले का स्मरण दिलाया है। साथ में उस युद्ध में वायुसेना की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया है। वायुसेना ने युद्ध की दिशा तय कर दी और अंतत: भारत की जीत हुई और बांग्लादेश का उदय हुआ। 'एक्स' पर जारी अपने पोस्ट पर वायुसेना ने बताया है कि साकेसर राडार केंद्र पर कैसे हमला किया गया जिससे पाकिस्तान का पश्चिमी एयर डिफेंस दो दिन तक अस्त व्यस्त रहा। पोस्ट में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि कैसे भारतीय वायुसेना नाजुक क्षणों में दुश्मन के बख्तरबंद हमले को रोकने में हस्तक्षेप किया?

बख्तरबंद वाहनों और 10 टैंकों को नष्ट कर दिया। वायुसेना की इस कार्रवाई से जैसलमेर बच गया और लोंगोवाल क्षेत्र में भारत के विजय का रास्ता साफ हुआ। वायुसेना ने पश्चिमी क्षेत्र में 132 मिशन किए। इनमें एएन-12 और कैनबरा विमानों ने उस क्षेत्र में बमबारी कर दुश्मन के सैन्य जमावड़े को ध्वस्त कर दिया। पूरब में पाकिस्तानी वायुसेना देखती रह गई और भारतीय वायुसेना ने 104 हवाई हमलों में भारतीय सेना को आगे बढ़ने का रास्ता साफ किया। 

1971 का भारत-पाक युद्ध. तीन दिसंबर को हुआ शुरू 

भारतीय वायुसेना ने 1971 के युद्ध के तीसरे दिन को याद किया। उधर, भारतीय नौसेना ने कल गुरुवार को विशाखापत्तनम के युद्ध स्मारक-'विक्ट्री एट सी' पर 1971 के भारत-पाक युद्ध के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस्टर्न कमांड ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि कई वरिष्ठ सिविल और सैन्य अधिकारियों ने इस समारोह में श्रद्धांजलि अर्पित की। नौसेना दिवस पर वीएडीएम संजय भल्ला ने 'विकट्री एट सी' पर 1971 में शहीद वीर भारतीयों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

उल्लेखनीय है कि पूर्वी पाकिस्तान में बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के बीच 1971 का भारत-पाक युद्ध. तीन दिसंबर को शुरू हुआ। इस युद्ध में पाकिस्तान की भीषण हार हुई और 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्म समर्पण किया। इसके साथ ही अलग राष्ट्र बांग्लादेश का उदय हुआ।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/business/rbi-announced-a-cut-in-the-repo-rate-by-025-percent/99995

Related to this topic: