प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से होगा शुरू..

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से होगा शुरू, राष्ट्रपति करेंगी दोनों सदनों को संबोधित

Budget Session : संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस सत्र में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश करेंगी।

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से होगा शुरू राष्ट्रपति करेंगी दोनों सदनों को संबोधित

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से होगा शुरू |

Budget Session : संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस सत्र में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश करेंगी। इस बार के बजट सत्र की खास बात यह है कि निर्मला सीतारमन इस बार बतौर वित्त मंत्री अपना आठवां बजट पेश करेंगी और यह बजट 1 फरवरी 2026 को रविवार के अवकाश के दिन पेश होगा। 

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट में बताया कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा और 2 अप्रैल तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। साल के पहले सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति का पारंपरिक अभिभाषण होता है। बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण 29 जनवरी को दोनों सदनों की बैठक नहीं होगी। 

बजट सत्र को दो चरणों में बांटा गया है। पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जिसके बाद सदन में ब्रेक होगा। इसके बाद संसद 9 मार्च को दोबारा बैठेगी और सत्र का दूसरा चरण शुरू होगा। केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर 2026 के बजट सत्र की तारीखों की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार की सिफारिश पर संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा को बजट सत्र के लिए आहूत करने की मंजूरी दे दी है। 

संसद सत्र के संदर्भ में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा बजट पेश करने की तारीख को लेकर हो रही है। पिछले कुछ वर्षों से बजट पेश करने की तारीख 01 फरवरी हो गई है। लेकिन इस साल यह तारीख रविवार को पड़ रही है। साथ ही इस दिन कुछ राज्यों में गुरु रविदास जयंती की छुट्टी भी है। इस कारण कयास लग रहे थे कि क्या सरकार रविवार को ही बजट पेश होगा या इसे आगे-पीछे किया जा सकता है ! हालांकि कई खबरों में दावा किया जा रहा था कि सरकार 01 फरवरी को बजट पेश करने की परंपरा नहीं बदलना चाहती है।

इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई CCPA बैठक में फैसला लिया गया कि  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 (रविवार) को यूनियन बजट 2026–27 पेश करेंगी। यह हाल के वर्षों में पहली बार होगा जब आम बजट रविवार के दिन संसद में पेश किया जाएगा। यह बजट आजादी के बाद 80वां यूनियन बजट होगा और निर्मला सीतारमण का लगातार आठवीं बार बजट पेश करेंगी। 

आमतौर पर बजट हमेशा किसी कार्य दिवस को पेश किया जाता है, लेकिन इस बार रविवार को बजट पेश करने का फैसला लिया गया है। हाल में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 01 फरवरी को ही आम बजट पेश करेंगी, जो कि रविवार का दिन है। यह ब्रिटिश काल से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है कि बजट की एक निश्चित तारीख तय होती है। हालांकि, शुरुआत में इस तारीख को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति बनी थी।

कुछ रिपोर्टों में कहा गया था कि चूंकि 01 फरवरी रविवार है, इसलिए बजट को 02 फरवरी (सोमवार) तक टाला जा सकता है। लेकिन बाद में किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया कि यह फैसला कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स द्वारा उचित समय पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा- ये निर्णय कैबिनेट कमेटी द्वारा उचित समय पर लिए जाते हैं। 

पहले भी रविवार को पेश हो चुका है आम बजट

यह पहला मौका नहीं है जब यूनियन बजट रविवार को पेश किया जाएगा। इससे पहले आखिरी बार 28 फरवरी 1999 को तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने रविवार को बजट पेश किया था। उस समय भी यह असामान्य माना गया था, लेकिन परंपरा के अनुसार तय तारीख पर बजट पेश करना महत्वपूर्ण माना जाता है।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/owaisi-said-one-day-a-daughter-wearing-hijab-will-become-the-prime-minister/104378

Related to this topic: