प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

ट्रेनों में भीड़ को लेकर केंद्र सरकार पर राहुल ..

'डबल इंजन सरकार के दावे खोखले हैं', ट्रेनों में भीड़ को लेकर केंद्र सरकार पर राहुल गांधी का हमला

Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने कहा कि बिहार जाने वाली ट्रेनें पूरी तरह भरी हुई हैं, टिकट मिलना लगभग असंभव है और यात्रा अमानवीय बन गई है...

डबल इंजन सरकार के दावे खोखले हैं ट्रेनों में भीड़ को लेकर केंद्र सरकार पर राहुल गांधी का हमला

'डबल इंजन सरकार के दावे खोखले हैं', ट्रेनों में भीड़ को लेकर केंद्र सरकार पर राहुल गांधी का हमला |

Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने कहा कि बिहार जाने वाली ट्रेनें पूरी तरह भरी हुई हैं, टिकट मिलना लगभग असंभव है और यात्रा अमानवीय बन गई है. ये बेबस यात्री एनडीए सरकार की छल भरी नीतियों और इरादों का जीता-जागता सबूत है. राहुल गांधी ने ट्रेनों में भीड़ को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. 
 

राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि डबल इंजन सरकार के दावे खोखले हैं. कहां हैं 12,000 स्पेशल ट्रेनें? क्यों हालात हर साल और बदतर ही होते जाते हैं? क्यों बिहार के लोग हर साल ऐसे अपमानजनक हालात में घर लौटने को मजबूर हैं? अगर राज्य में रोजगार और सम्मानजनक जीवन मिलता तो उन्हें हजारों किलोमीटर दूर भटकना नहीं पड़ता.

लोग दरवाजों और छतों तक लटके

राहुल गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, त्योहारों का महीना है. दिवाली, भाईदूज, छठ. बिहार में इन त्योहारों का मतलब सिर्फ आस्था नहीं, घर लौटने की लालसा है. मिट्टी की खुशबू, परिवार का स्नेह, गांव का अपनापन, लेकिन यह लालसा अब एक संघर्ष बन चुकी है. बिहार जाने वाली ट्रेनें ठसाठस भरी हैं, टिकट मिलना असंभव है और सफर अमानवीय हो गया है. कई ट्रेनों में क्षमता से 200% तक यात्री सवार हैं. लोग दरवाजों और छतों तक लटके हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार जाने वाली ट्रेनें पूरी तरह भरी हुई हैं, टिकट मिलना लगभग असंभव है और यात्रा अमानवीय बन गई है. ये बेबस यात्री एनडीए सरकार की छल भरी नीतियों और इरादों का जीता-जागता सबूत हैं. राहुल ने कहा कि सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा कोई एहसान नहीं, बल्कि एक अधिकार है. छठ पर्व मनाया जा रहा है. ऐसे में ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/pappu-yadav-gets-income-tax-notice-for-distributing-cash-to-flood-victims/95379
 

Related to this topic: