प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बंगाल समेत चार राज्यों में जारी हुई SIR की...

बंगाल समेत चार राज्यों में जारी हुई SIR की ड्राफ्ट लिस्ट

चुनाव आयोग ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल समेत चार और राज्यों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी (SIR) की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है।

बंगाल समेत चार राज्यों में जारी हुई sir की ड्राफ्ट लिस्ट

The draft list of SIR has been released in four states, including Bengal |

कोलकाता। चुनाव आयोग ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल समेत चार और राज्यों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी (SIR) की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। पश्चिम बंगाल में 58 लाख 20 हजार 898 वोटरों के नाम हटाने के लिए चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 24 लाख 16 हजार 852 नाम मृत वोटरों के हैं। 

चुनाव आयोग के मुताबिक 19 लाख 88 हजार 76 वोटर ऐसे हैं जो स्थायी रूप से दूसरी जगह चले गए हैं। इसके अलावा 12 लाख 20 हजार 38 वोटर लापता है। एक  लाख 38 हजार 328 डुप्लिकेट या फर्जी हैं। वहीं 57 हजार 604 नाम अन्य कारणों से हटाने के प्रस्ताव में हैं।

कोलकाता पोर्ट एरिया में हटा है सबसे ज्यादा नाम

चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल में चलाए जा रहे SIR में सबसे ज्यादा नाम कोलकाता पोर्ट एरिया में हटाए गए हैं। शहर के चौरंगी विधानसभा क्षेत्र में 74,553 नाम हटाए गए हैं। कोलकाता पोर्ट से कुल 63,730 नाम हटाए गए हैं। जबकि सबसे कम नाम बांकुरा जिले के कोतुलपुर से 5,678 नाम हटाए गए हैं।

SIR में जितने लोगों का कटा है नाम, लगभग उतने ही वोटरों ने तय किया था हार-जीत का फासला

SIR में जितने मतदाताओं का नाम काटा गया है उतने ही मतदाताओं ने साल 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा और टीएमसी के बीच हार जीत का फासला तय किया था। साल 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को भाजपा से केवल 60 लाख अधिक वोट मिले थे। जबकि SIR के माध्यम से इस बार वोटर लिस्ट से 58 लाख नाम काटे गए  हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में टीएमसी को 2 करोड़ 89 लाख 68 हजार 281 वोट मिले थे जबकि भाजपा को 2 करोड़, 29 लाख 05 हजार 474 वोट मिले थे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/war-heroes-from-both-countries-arrive-in-dhaka-to-celebrate-vijay-diwas/101420

विजय दिवस का जश्न मनाने दोनों देशों के युद्ध नायक पहुंचे ढाका

Related to this topic: