प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

SIR की सुस्ती पर चुनाव आयोग सख्त

SIR की सुस्ती पर चुनाव आयोग सख्त: कई जिलों के कलेक्टरों को फटकार, शहडोल सबसे पीछे

केंद्रीय चुनाव आयोग ने SIR की धीमी गति को लेकर शहडोल सहित कई जिला कलेक्टरक को फटकार लगाई है।

sir की सुस्ती पर चुनाव आयोग सख्त कई जिलों के कलेक्टरों को फटकार शहडोल सबसे पीछे

शहडोल की सबसे खराब प्रगति, कलेक्टर को पहली फटकार

केंद्रीय चुनाव आयोग ने SIR की धीमी गति को लेकर शहडोल सहित कई जिला कलेक्टरों को फटकार लगाई है। आयोग के अधिकारियों ने अनुपपुर, उमरिया, भोपाल, इंदौर, गुना और भिंड के कलेक्टरों से भी सुस्त प्रक्रिया पर नाराज़गी जताई है।

डिजिटाइजेशन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: आयोग

केंद्रीय चुनाव आयोग की मप्र प्रभारी और निदेशक शुभ्रा सक्सेना तथा सचिव विनोद कुमार ने दिल्ली से SIR की वर्चुअल समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि कई जिलों के कलेक्टर यह बता रहे हैं कि दूरदराज के आदिवासी इलाकों और शहरी क्षेत्रों में बड़ी आबादी के नाम टल रहे हैं। यह बिल्कुल ठीक नहीं है। आयोग ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है और डिजिटाइजेशन का काम समय पर पूरा होना चाहिए।

दिल्ली से की गई वर्चुअल समीक्षा में कई खामियां उजागर

कलेक्टरों को निर्देश दिए गए कि वे यह देखें कि जिन जिलों में काम बेहतर हो रहा है, वे कैसे इसे समय पर पूरा कर पा रहे हैं और उससे सीख लें। समीक्षा की शुरुआत में ही शहडोल जिले के कमजोर काम को लेकर वहां के कलेक्टर को सबसे पहले फटकार मिली। बताया गया कि गणना पत्रक वितरण, फॉर्म भरने, और जागरूकता अभियान—हर चरण में शहडोल जिला पीछे चल रहा है।

 

यह भी पढ़े: एआई बॉयफ्रेंड से जापानी महिला ने रचाई शादी

https://www.primenewsnetwork.in/science/japanese-woman-marries-her-ai-boyfriend/97898



 

Related to this topic: