प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईटानगर से पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

'पूरा पूर्वोत्तर विकास में पिछड़ रहा था...', ईटानगर से पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

PM Modi in Itanagar : पीएम मोदी सोमवार को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर पहुंचे. यहां उन्होंने व्यापारियों और उद्यमियों से जीएसटी रिफॉर्म को लेकर बात की. उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया.

पूरा पूर्वोत्तर विकास में पिछड़ रहा था ईटानगर से पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

'पूरा पूर्वोत्तर विकास में पिछड़ रहा था...', ईटानगर से पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना |

PM Modi in Itanagar : पीएम मोदी सोमवार को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर पहुंचे. यहां उन्होंने व्यापारियों और उद्यमियों से जीएसटी रिफॉर्म को लेकर बात की. उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि देश में जो टैक्स इकट्ठा होता है, उसका एक हिस्सा राज्यों को मिलता है, जब कांग्रेस की सरकार थी तब अरुणाचल प्रदेश को 10 साल में सेंट्रल टैक्स में से सिर्फ 6,000 करोड़ रुपये ही मिले थे. जबकि भाजपा सरकार के 10 वर्षों में अरुणाचल को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक मिल चुके हैं. यानी भाजपा सरकार ने कांग्रेस की तुलना में अरुणाचल को 16 गुना ज्यादा पैसा दिया है और यह सिर्फ टैक्स का हिस्सा है.

पीएम मोदी ने कहा कि एक प्रधानमंत्री के रूप में मैं 70 से अधिक बार पूर्वोत्तर का दौरा कर चुका हूं. कांग्रेस सरकार के दौरान, कोई भी मंत्री शायद ही पूर्वोत्तर का दौरा करता था.  हमारी सरकार के दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने पूर्वोत्तर का 800 से अधिक बार दौरा किया है, जब हमारे मंत्री जाते हैं तो वे दूरगामी जिलों और गांवों में जाने का प्रयास करते हैं. अरुणाचल की मेरी यात्रा विशेष बन गई है. नवरात्रि के पहले दिन मुझे इतने खूबसूरत पहाड़ देखने को मिले. आज अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लागू हो गए हैं. जीएसटी बचत उत्सव शुरू हो गया है. अरुणाचल को बिजली, स्वास्थ्य, पर्यटन और कई अन्य क्षेत्रों की परियोजनाएं दी गई हैं. कहा कि उत्तर पूर्व मुझे दिल से पसंद है, और इसलिए हमने दिल की दूरी मिटाई है और दिल्ली को आपके पास लेकर आए हैं.

अरुणाचल को प्रकृति का वरदान प्राप्त है

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सोच का, अरुणाचल को और पूरे पूर्वोत्तर को बहुत नुकसान हुआ है. आगे कहा कि जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको मोदी पूजता है. पूर्वोत्तर में विकास पहुंचने में दशकों लग गए. अरुणाचल को प्रकृति का वरदान प्राप्त है. उस समय की दिल्ली सरकार ने अरुणाचल प्रदेश और उसके लोगों की उपेक्षा की.  कांग्रेस जैसी पार्टियों को लगता था कि अरुणाचल प्रदेश में बहुत कम लोग रहते हैं, वहां सिर्फ 2 लोकसभा सीटें हैं, तो इस राज्य पर ध्यान क्यों दिया जाए? पूरा पूर्वोत्तर विकास में पिछड़ रहा था. हमारी प्रेरणा वोटों और सीटों की संख्या नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम का विचार है. हमारा एकमात्र मंत्र ‘नागरिक देवो भव:’है.  

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/c6cbbf6a/f125175a/breakingdetails/rajnath-singhs-statement-on-america-47803

 

Related to this topic: