प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

14 जून को जारी होगा नया एडमिट कार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET (UG)-2026 का समय बढ़ा कर 195 मिनट किया, प्रश्न पत्र बुकलेट में रफ की बढ़ाई जगह

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 21 जून 2026 को होने वाली NEET (UG) 2026 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के अनुकूल कुछ बदलाव किए हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने neet ug-2026 का समय बढ़ा कर 195 मिनट किया प्रश्न पत्र बुकलेट में रफ की बढ़ाई जगह 

फाइल फोटो | ANI

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने 21 जून 2026 को होने वाली NEET (UG) 2026 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के अनुकूल कुछ बदलाव किए हैं। एनटीए ने परीक्षा का समय बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है। यह दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। 

उम्मीदवारों से मिले फीडबैक के आधार पर फैसला

इसमें परीक्षा की ज़रूरी औपचारिकताओं, जैसे- अटेंडेंस शीट पर साइन करना और निगरानी से जुड़ी अन्य प्रक्रियाओं में लगने वाला समय भी शामिल है। ये फैसला पिछले कुछ सालों में उम्मीदवारों से मिले फीडबैक के आधार पर किया गया है।

परीक्षा के समय में बदलाव क्यों?

परीक्षा के समय में यह बदलाव इसलिए किया गया है, ताकि उम्मीदवार परीक्षा के लिए तय समय का पूरा इस्तेमाल कर सकें। उन्हें ऐसा नहीं लगे कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं की वजह से पेपर हल करने का उनका मौका कम हो रहा है। इसके अलावा, प्रश्न पत्र बुकलेट में रफ काम के लिए जगह भी बढ़ा दी गई है।

14 जून 2026 तक जारी कर दिया जाएगा री-एग्जाम का एडमिट कार्ड 

3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा को रद्द करने के बाद अब 21 जून को दोबारा पेपर कराने जा रहा है। इसके लिए देशभर के 22 लाख से अधिक मेडिकल अभ्यर्थियों की नजरें अब NEET UG 2026 री-एग्जाम के एडमिट कार्ड पर टिकी हैं। एनटीए जल्द ही नीट यूजी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। NTA ने घोषणा की है कि NEET UG 2026 री-एग्जाम का एडमिट कार्ड 14 जून 2026 तक जारी कर दिया जाएगा।

पेपर लीक विवाद के बाद रद्द की गई थी परीक्षा

NEET UG 2026 की मूल परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन कथित पेपर लीक मामले की जांच में गड़बड़ियां सामने आने के बाद इसे 12 मई को रद्द कर दिया गया था। उम्मीदवारों के लिए ध्यान देने की बात है कि 26 अप्रैल 2026 को जारी किया गया पुराना NEET UG एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं है। री-एग्जाम में शामिल होने के लिए केवल नया एडमिट कार्ड ही स्वीकार किया जाएगा।

Related to this topic: