ओटीटी और डिजीटल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से भारत में चैनलों का अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा है। टीआरपी गिरने और आय में गिरावट को देखते हूए करीब 50 चैनलों ने अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया है।
नई दिल्ली। ओटीटी और डिजीटल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से भारत में चैनलों का अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा है। टीआरपी गिरने और आय में गिरावट को देखते हूए करीब 50 चैनलों ने अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया है। हाल में प्राइस-सेंसिटिव घरों में DD Free Dish की लोकप्रियता बढ़ने से भी चैनलों की टीआरपी में कमी देखने को मिल रही है।
देश में हाल के वर्षों में डिजिटल और OTT प्लेटफॉर्म के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है। इस वजह से देश के मीडिया कंजम्पशन पैटर्न का असर अब साफ तौर पर पारंपरिक टेलीविजन इंडस्ट्री पर पड़ता नजर आ रहा है। टीवी दर्शकों के डिजिटल और OTT प्लेटफॉर्म्स की ओर शिफ्ट होने के चलते बीते तीन वर्षों में करीब 50 टीवी चैनलों ने अपने ब्रॉडकास्टिंग लाइसेंस सरेंडर कर दिए हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी आर्थिक मीडिया हाउस "ईटी" की एक रिपोर्ट में दी गई है।
टेलीविजन के रेवन्यू नें 2025 में 1.5 प्रतिशत की गिरावट
वित्त वर्ष 2019 में 72 मिलियन लोग भुगतान आधारित डीटीएच की सेवाएं ले रहे थे। जो कि वित्त वर्ष 2024 में घटकर 62 मिलियन रह गया है। WPP ने कहा कि टेलीविजन के रेवन्यू नें 2025 में 1.5 प्रतिशत की और गिरावट आई है। इस दौरान टीवी का रेवन्यू 477.40 बिलियन रुपये रहा है। जबकि मार्केट को प्रोजेक्शन 2025 के लिए 1.8 ट्रिलियन रुपये रहा था। चालू वित्त वर्ष के अंत तक सब्सक्राइबर संख्या 5.1 करोड़ से नीचे जा सकती है। हालांकि, क्रिसिल का कहना है कि कम होती रेवेन्यू गिरावट के चलते FY26 में टीवी सेक्टर का ऑपरेटिंग मार्जिन 44 फीसदी से 45 फीसदी के आसपास स्थिर रह सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, TV Today Network, JioStar, ABP, Zee Entertainment और Eenadu Television Network जैसे बड़े ब्रॉडकास्टर्स ने अपने कुछ टीवी चैनलों के लाइसेंस वापस किए हैं। Eenadu Television ब्यूरो ने करीब 50 चैनल के लाइसेंस को सरेंडर कर दिया है। यह कदम टीवी सेक्टर में बढ़ती चुनौतियों और दर्शकों की बदलती पसंद को दर्शाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, JioStar ने Colours Odia, MTV Beats, VH1 और Comedy Central के लाइसेंस लौटा दिये हैं। Zee Entertainment ने Zee Sea चैनल को बंद कर दिया है। Enter10 Media ने Dangal HD और Dangal Oriya के लाइसेंस सरेंडर किए और नए चैनल लॉन्च की योजना टाल दी है।
Culor Max Entertainment ने सरेंडर की 26 डाउनलिंकिंग परमिशन
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Sony Pictures Networks India की पैरेंट कंपनी Culor Max Entertainment ने मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद 26 डाउनलिंकिंग परमिशन सरेंडर कर दीं। कंपनी ने उन्हीं चैनलों को नए सिरे से अपलिंक और डाउनलिंक करने का फैसला लिया, जिसे इंडस्ट्री विशेषज्ञ ऑपरेशनल रिस्ट्रक्चरिंग का हिस्सा मान रहे हैं। ABP Network ने ज्यादा लागत और कमजोर कमाई के चलते ABP News HD को बंद कर दिया है। वहीं, NDTV ने NDTV Gujarati चैनल का लाइसेंस सरेंडर कर दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि चैनलों के लाइसेंस लौटाना किसी अचानक संकट का नतीजा नहीं, बल्कि बदलते बाजार हालात और फाइनेंशियल व्यावहारिकता को देखते हुए लिया गया एक रणनीतिक फैसला है। टीवी विज्ञापन से होने वाली कमाई पर दबाव और ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ने से कंपनियां अपने पोर्टफोलियो को सिम्प्लिफाई कर रही हैं।
OTT प्लेटफॉर्म्स और कनेक्टेड टीवी की ओर शिफ्ट हो रहा दर्शकों का एक बड़ा वर्ग
दर्शकों का एक बड़ा वर्ग तेजी से OTT प्लेटफॉर्म्स और कनेक्टेड टीवी की ओर शिफ्ट हो रहा हैं। खासतौर पर शहरी और संपन्न वर्ग के लोग अब पूरी तरह ओटीटी को पसंद कर रहे हैं। यही नहीं, देश के प्राइस-सेंसिटिव घरों में DD Free Dish की लोकप्रियता बढ़ रही है, जो निजी DTH कंपनियों के लिए चुनौती बनती जा रही है। Crisil की 11 दिसंबर 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय निजी DTH कंपनियों की आमदनी में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि, गिरावट की रफ्तार पहले के 5 फीसदी के मुकाबले घटकर 3 फीसदी से 4 फीसदी रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/delhi-police-apprehends-two-nigerian-nationals-for-illegal-stay-in-india/103569
दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे दो नाइजीरियाई नागरिकों को किया गिरफ्तार