तिब्बत की निर्वासित सरकार ने चीन की ओर से नियुक्त पंचेन लामा द्वारा नए दलाईलामा की ताजपोशी के बारे में की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है तथा कहा है।
Tibetan government-in-exile criticizes Panchen Lama statement on the Dalai Lama |
धर्मशाला। तिब्बत की निर्वासित सरकार ने चीन की ओर से नियुक्त पंचेन लामा द्वारा नए दलाईलामा की ताजपोशी के बारे में की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है तथा कहा है कि प्रक्रिया के बारे में एकमात्र अधिकार दलाई लामा का है।
निर्वासित सरकार के प्रवक्ता तेनजिन लेक्शये ने कहा कि तिब्बत और बौद्ध धर्म के सभी अनुयायियों का यही विश्वास है कि अंतिम इच्छा या अधिकार दलाई लामा के हाथों में निहित है। अब यह चीन पर है कि वह कोई कठपुतली नियुक्त करता है या कोई दूसरा। अगर वह पंचेम लामा की तरह नियुक्ति करता है तो उसपर कौन विश्वास करेगा। चीन द्वारा नियुक्त दलाई लामा पर कोई विश्वास नहीं करेगा। वह भी चीनी पंचेम लामा की तरह ही होंगे। तिब्बत में चीनी पंचेम लामा के प्रति पवित्र भावना नहीं है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/from-constable-to-dcp-9248-posts-lying-vacant-in-delhi-police/101517
कॉन्स्टेबल से लेकर DCP तक, दिल्ली पुलिस में खाली है 9,248 पद