प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

टिफनी ट्रंप का भारत दौरा

ट्रंप की बेटी ने अक्षरधाम मंदिर में किए दर्शन, ताज का भी किया दिदार

भारत दौरे पर आईं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप ने अपने पति माइकल बुलोस के साथ दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए।

ट्रंप की बेटी ने अक्षरधाम मंदिर में किए दर्शन ताज का भी किया दिदार

Tiffany Trump Visits Akshardham Temple and Taj Mahal |

नई दिल्ली। भारत दौरे पर आईं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप ने अपने पति माइकल बुलोस के साथ दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए। उसके बाद उन्होंने आगरा पहुंच कर ताजमहल का दीदार किया। आगरा से वे राजस्थान के जैसलमेर के लिए रवाना हो गईं।

सोशल मीडिया पर साझा किया अक्षरधाम मंदिर का अनुभव

टिफनी ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर अक्षरधाम मंदिर के अपने अनुभव साझा किए और उन्हें अविश्वसनीय बताया। उन्होंने मंदिर की संस्कृति, वास्तुकला और वहां के माहौल की खूब प्रशंसा की। इस दौरे में उनके पति माइकल बुलोस और उनके कुछ दोस्त भी शामिल थे। स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर की ओर से 'एक्स' पर शेयर किए गए पोस्ट पर लिखा है कि टिफनी ट्रंप, माइकल बुलोस और उनके दोस्तों का स्वागत करना उनके लिए सम्मान की बात थी। मंदिर ने उनके लिए संस्कृति और विरासत को करीब से जानने का एक सुंदर अवसर बताया। 

आगरा में सात अजूबों में शामिल ताजमहल का किया दीदार

टिफनी ट्रंप 29 मई को दिल्ली के अलावा आगरा पहुंचीं और उन्होंने दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल का दीदार किया। टिफनी ट्रंप का यह दौरा पहले से तय कार्यक्रम में शामिल नहीं था लेकिन उन्होंने अचानक ताजमहल देखने का फैसला किया। टिफनी ट्रंप कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजमहल पहुंचीं। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।  ताजमहल घूमने के दौरान उन्हें इस ऐतिहासिक स्मारक के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। टिफनी ट्रंप ने ताजमहल की खूबसूरती को करीब से देखा और इसकी वास्तुकला में रुचि दिखाई।

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भी टिफनी ट्रंप और माइकल बुलोस का स्वागत किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दोनों को भारत आने पर शुभकामनाएं दीं। 

डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पूर्व पत्नी मार्ला मेपल्स की बेटी हैं टिफनी ट्रंप

टिफनी ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पूर्व पत्नी मार्ला मेपल्स की बेटी हैं। वह ट्रंप परिवार की चौथी संतान हैं। उनके चार सौतेले भाई-बहन हैं, जिनमें डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, इवांका ट्रंप, एरिक ट्रंप और बैरन ट्रंप शामिल हैं। टिफनी ने वर्ष 2020 में जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई पूरी की थी और ज्यूरिस डॉक्टर की डिग्री हासिल की थी। टिफनी ट्रंप के पति माइकल बुलोस एक अमेरिकी-लेबनानी कारोबारी हैं। दोनों ने 12 नवंबर 2022 को शादी की थी। शादी के बाद यह भारत का उनका चर्चित निजी दौरा माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: फारस की खाड़ी को लेकर ट्रम्प पर दबाव, इज़रायल लॉबी बनी बड़ी चुनौती

Related to this topic: