प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

टीएमसी की नंदीग्राम में साख बढ़ाने की रणनीति

नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ टीएमसी की साख जमाने की कोशिश, सेवाश्रय शिविर से वोटरों को रिझाने की पहल

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्तारुढ़ टीएमसी पूर्व मेदिनीपुर जिसे के तहत नंदीग्राम के इलाके में अपनी साख बढ़ाने के लिए एक से एक उपाय करने के लिए आतुर है।

नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ टीएमसी की साख जमाने की कोशिश सेवाश्रय शिविर से वोटरों को रिझाने की पहल

TMC Nandigram Election Campaign |

नंदीग्राम पर खास फोकस

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्तारुढ़ टीएमसी पूर्व मेदिनीपुर जिसे के तहत नंदीग्राम के इलाके में अपनी साख बढ़ाने के लिए एक से एक उपाय करने के लिए आतुर है। टीएमसी अपने राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बन्रर्जी के देखरेख में “सेवाश्रय” शिविर 15 से 30 जनवरी तक लगाएंगी। सेवाश्रय शिविर में चिकित्सा करने की व्यवस्था होगी। इसमें केवल नंदीग्राम के ही नहीं, पूरे जिले के लोगों की सेवा की जाएगी। पिछले विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेता (मौजूदा समय में विधानसभा में विपक्षी दल के नेता) शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को परास्त किया था। टीएमसी के लिए इस बार विधानसभा चुनाव मे शुभेंदु अधिकारी को इस क्षेत्र से परास्त करने की चुनौती है। 

सेवाश्रय शिविर की घोषणा

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी सेवाश्रय शिविर का उद्घाटन और इस मौके पर सभा करेंगे। नंदीग्राम के तहत दो इलाकों में सेवाश्रय शिविर लगेगा। इसकी तैयारी पहले की गई है। शिविर में काफी संख्या में बड़े डाक्टरों, नर्सों, चिकित्सा कर्मियों, चिकित्सा सामग्री के इंतजाम होंगे। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की स्थिति मजबूत करने के मकसद से हर जिलें में रैली-सभा करने की योजना बनाई है और इसकी शुरुआत अपने लोकसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर से की है। उन्होंने वही से सेवाश्रय शिविर लगाने की योजना की भी शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद पार्टी में सबसे अधिक महत्वपूर्ण नेता माने जाने वाले अभिषेक बनर्जी ने राज्य के वोटरों को रिझाने बाबत सेवाश्रय शिविर को अच्छा-खासा माध्यम माना है। 

डायमंड हार्बर से सेवाश्रय की शुरुआत

टीएमसी सूत्रों के अनुसार डायमंड हार्बर क्षेत्र में सेवाश्रय शिविर की कामयाबी से अभिशेक बनर्जी और पार्टी का काफी उत्साह बढ़ा है। इसलिए डायमंड हार्बर के बाद नंदीग्राम इलाके में सेवाश्रय शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। नंदीग्राम के भाजपा विधायक और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी का ऐलान है कि वे नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को परास्त कर चुके हैं और अब उन्हें भवानीपुर सीट से भी परास्त करेंगे। ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से जीतते रही हैं। पिछले चुनाव में वे इस सीट से नहीं खड़ी हुई। नंदीग्राम में परास्त होने के बाद भवानीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में जीत कर विधायक बनी।

यह भी पढ़े: शमिक भट्टाचार्य को भी चुनाव आयोग पर शक?

https://www.primenewsnetwork.in/india/does-bjp-mp-shamik-doubt-election-body/104837
 

Related to this topic: