यहां के ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। यान लैड करते वक्त अनियंत्रित हो गया और नोज जमीन से टकरा गया। हवाई पट्टी पर मौजूद कर्मचारी तुरंत सतर्क हो गये।
सागर। यहां के ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। यान लैड करते वक्त अनियंत्रित हो गया और नोज जमीन से टकरा गया। हवाई पट्टी पर मौजूद कर्मचारी तुरंत सतर्क हो गये। पायलट को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। पायलट खतरे से बाहर है। हादसा बुधवार को दोपहर में हुआ। चाइम्स एविएशन एकेडमी के इस एयरक्राफ्च को ट्रेनी पायल उड़ा रहे थे।
चाइम्स एविएशन एकेडमी के कर्मचारी ने बताया कि लैंडिंग के वक्त पायलट का एयरक्राप्ट से नियंत्रण छूट गया था। वह एक तरफ झुककर रनवे से नीचे आ गया और क्रैश हो गया। हादसे के समय ढाना हवाई पट्टी से सड़क दुर्घटना में घायल एक जवान को एयरलिफ्ट किया जा रहा था। इसके कारण जिला प्रशासन ने अधिकतर अधिकारी मौके पर मौजूद थे। घटना के बाद ट्रेनी पायलट को हवाई पट्टी पर बने मेडिकल रूम में भिजवा गया। इधर एविएशन एकेडमी के अधिकारी ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि दो दिन पहले सिवनी में एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ था।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/fertilizer-imports-expected-to-rise-by-41-percent/100731
कृषि क्षेत्र में मांग बढ़ने से उर्वरक आयात में 41 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान