प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

त्रिपुरा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

त्रिपुरा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 170 एकड़ में फैली अवैध गांजे की खेती नष्ट

सुरक्षा बलों ने सेपाहिजाला जिले के सोनमुरा सबडिवीजन के दुलुंगा जंगल इलाके में एक जॉइंट ऑपरेशन के दौरान पांच लाख से अधिक गांजे के पौधों को नष्ट किया।

त्रिपुरा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई 170 एकड़ में फैली अवैध गांजे की खेती नष्ट

Tripura Forces Destroy Massive Illegal Cannabis Plantation |

अगरतला (त्रिपुरा)। त्रिपुरा में सुरक्षा बलों ने अवैध गांजे की खेती पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सुरक्षा बलों ने सेपाहिजाला जिले के सोनमुरा सबडिवीजन के दुलुंगा जंगल इलाके में एक जॉइंट ऑपरेशन के दौरान पांच लाख से अधिक गांजे के पौधों को नष्ट किया।

170 एकड़ जंगल की ज़मीन पर हो रही थी गांजे की खेती

सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर 1 फरवरी को सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक यह ऑपरेशन चलाया। छापेमारी के दौरान, टीमों ने लगभग 170 एकड़ जंगल की ज़मीन पर गांजे की खेती के 92 अलग-अलग प्लॉट का पता लगाया और उन्हें नष्ट किया। अधिकारियों के अनुसार, नष्ट किए गए अवैध सामान की अनुमानित बाज़ार कीमत करीब 75 करोड़ रुपये है। यह हाल के दिनों में राज्य में की गई सबसे बड़ी ज़ब्ती में से एक है।

अवैध प्लांटेशन में शामिल लोगों की पहचान की कोशिश जारी

सोनमुरा पुलिस स्टेशन, सेपाहिजाला जिला सशस्त्र पुलिस, सीमा सुरक्षा बल और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स की कई बटालियनों ने सोनमुरा वन प्रभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर इस जॉइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि अवैध खेती पर रोक लगाने और जंगल की ज़मीन को अतिक्रमण और दुरुपयोग से बचाने के लिए ऐसे समन्वित ऑपरेशन जारी रहेंगे। अवैध प्लांटेशन में शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/pakistan-boycotts-india-match-in-t20-world-cup/131535

भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा पाकिस्तान

Related to this topic: