प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शहबाज शरीफ ने इसके लिए प्रकट किया था आभार

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर किया भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने ही भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकवाया।

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर किया भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का दावा

फाइल फोटो |

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने ही भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकवाया। साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन्हें कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाने के लिए आभार व्यक्त किया। ट्रंप ने दावा किया कि दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच संघर्ष रोककर उन्होंने बड़ा योगदान दिया और इससे वे नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं। 

ट्रंप का एक साल में आठ शांति समझौते करवाने का दावा

ट्रंप ने कहा, 'एक साल में हमने आठ शांति समझौते किए, गाजा युद्ध समाप्त किया और मध्य पूर्व में शांति स्थापित की। भारत-पाकिस्तान जैसे दो परमाणु देशों के बीच लड़ाई रोकना अद्भुत था।' ट्रंप ने मई 2025 से लगातार यह दावा दोहराया है कि उनकी दबाव की वजह से दोनों देशों में शांति बनी।

26 निर्दोष लोगों की मौत के जवाब में शुरू हुआ था ऑपरेशन सिंदूर

उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जुड़ी है, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की मौत हुई थी। भारत ने इसके जवाब में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए। यह अभियान 6 से 10 मई 2025 तक चला, जिसमें भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति दिखाई।

भारत ने सीजफायर में तीसरे पक्ष की भूमिका से किया इनकार

पिछले साल 10 मई को पाकिस्तान के डीजीएमओ ने अपने भारतीय समकक्ष से संपर्क कर संघर्ष समाप्त करने का अनुरोध किया, जिसके बाद सीजफायर पर सहमति बनी। भारतीय अधिकारियों के अनुसार, यह सीजफायर दोनों देशों के बीच सीधे संपर्क से हुआ, किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं थी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/central-government-blocked-242-illegal-online-gaming-links/105265

गैर कानूनी ऑनलाइन गैंबलिंग और बेटिंग वेबसाइट्स पर बड़ी कार्रवाई

Related to this topic: