प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

धमाकों से दहला अमृतसर और जालंधर

अमृतसर-जालंधर धमाकों से दहशत, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

अमृतसर में कैंटोनमेंट इलाके के पास खासा में मंगलवार रात करीब 10:50 बजे एक धमाका होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस ब्लास्ट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अमृतसर-जालंधर धमाकों से दहशत जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

Twin Blasts in Punjab Trigger Panic, NIA Joins Investigation |

अमृतसर (पंजाब)। अमृतसर में कैंटोनमेंट इलाके के पास खासा में मंगलवार रात करीब 10:50 बजे एक धमाका होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस ब्लास्ट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले जलंधर में बीएसएफ चौक के पास भी एक स्कूटी में धमाके के बाद आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में भी किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। इन दोनों ही घटनाओं के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गई हैं।

पाक समर्थित KLA ने ली जालंधर ब्लास्ट की जिम्मेदारी

पाकिस्तान समर्थित खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (केएलए) ने जालंधर में हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली है। केएलए ने इसको लेकर एक पत्र भी जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि यह ब्लास्ट आतंकवादी रणजीत सिंह की मौत का बदला लेने के लिए किया गया था। बता दें कि फरवरी में गुरदासपुर जिले में पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी रणजीत सिंह की मौत हो गई थी। मुठभेड़ में मारा गया यह आतंकवादी गुरदासपुर के अधियान गांव में एक सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) और एक होमगार्ड जवान की हत्या करने में शामिल रहा था।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए अहम सबूत

अमृतसर की घटन पर बात करते हुए एसपी आदित्य एस. वॉरियर ने बताया कि पुलिस को संदिग्ध धमाके की सूचना मिली थी। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी कैंटोनमेंट इलाके में तैनात सेना के जवानों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और बम निरोधक दस्ते (BDS) को भी बुलाया गया। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने घटनास्थल से नमूने और सबूत इकट्ठा किए जिसे जांच के लिए भेजा गया है, ताकि घटना की प्रकृति और कारण का पता लगाया जा सके।

धमाके की प्रकृति और संख्या को लेकर जांच जारी

SP आदित्य वॉरियर ने बताया, "रात करीब 10:50 बजे पुलिस को खासा कैंटोनमेंट के पास धमाके की आवाज सुनाई देने की शिकायत मिली। पुलिस टीम कैंटोनमेंट में रहने वाले सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। BDS टीम को भी बुलाया गया, जिसने वहां जांच की। FSL टीम ने सबूत इकट्ठा किए, और उन्हें सैंपलिंग और जांच के लिए भेजा गया है। हम यह पता लगा रहे हैं कि कितने धमाके हुए और कैसे हुए।" अमृतसर पुलिस ने बुधवार को कैंटोनमेंट इलाके के पास खासा में हुए अचानक धमाके की जांच के मद्देनज़र कुछ इलाकों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर करम सिंह ने बताया कि निगरानी के लिए फिलहाल सड़कें बंद हैं।

जालंधर में स्कूटी में हुआ ब्लास्ट, जांच जारी

इससे पहले जालंधर में BSF चौक के पास एक स्कूटी में आग लगने की घटना हुई। हालांकि इस घटना में किसी घायल होने की जानकारी नहीं है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने पुष्टि की कि आग सुबह करीब 8 बजे लगी, जब स्कूटी गेट के पास खड़ी थी। कौर ने कहा, "हादसे के समय हमारी पेट्रोलिंग टीम वहीं मौजूद थी और गेट के पास खड़ी एक स्कूटी में अचानक आग लग गई। शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह गाड़ी उस व्यक्ति की है जो इस इलाके में काम करता है। हम BSF के संपर्क में हैं और इस घटना की हर पहलू से जांच कर रहे हैं।"

दोनों घटनाओं के बाद NIA की एंट्री, जांच तेज

पंजाब में हुए इन दोनों घटनाओं के बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) हरकत में आ गई है। सूत्रों के मुताबिक NIA की टीमें इस समय जालंधर और अमृतसर में धमाके वाली जगहों पर जा रही हैं। यहां उनके जल्द ही पहुँचने की उम्मीद है। टीम यहां पहुंचकर जानकारी इकट्ठा करेगी और जांच में पंजाब पुलिस की सहायता करेगी। (एएनआई)

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/india-vs-australia-u-18-hockey-series-set-in-bhopal-ahead-of-asia-cup/182996

भोपाल में भारत-ऑस्ट्रेलिया U-18 हॉकी एक्सपोज़र सीरीज, एशिया कप से पहले बड़ी तैयारी

Related to this topic: