उज्जैन। यहां पर कार्तिक पूर्णिमा पर्व के अवसर पर बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देश भर के श्रद्धालुओं ने इस पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शिप्रा नदी में स्नान किया।
उज्जैन में कार्तिक पूर्णिमा पर भक्तों ने लगाई डुबकी
बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त
प्राइम न्यूज नेटवर्क
उज्जैन। यहां पर कार्तिक पूर्णिमा पर्व के अवसर पर बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देश भर के श्रद्धालुओं ने इस पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शिप्रा नदी में स्नान किया। शाम में रामघाट और दत्त अखाड़ा पर दीप दान होगा।
मोक्षदायिनी शिप्रा में स्नान का क्रम अल सुबह ही शुरू हो गया। राम घाट, नरसिंह घाट व दत्त अखाड़ा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कार्तिक मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। देव उठनी ग्यारस से कार्तिक पूर्णिमा तक दिवाली मनाने की परंपरा है। मान्यता है कि पूर्णिमा की शाम को नदियों में दीपदान करने से यम की यातना से मुक्ति मिलती है। उज्जैन की शिप्रा नदी के रामघाट के साथ वाराणसी, हरिद्वार और नर्मदा तट पर भी स्नान और दीपदान की परंपरा है। पैराणिक कथा में कहा गया है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन देवी देवताओं को प्रशन्न करने का दिन माना जाता है। इसलिए श्रद्धालु दान दक्षिणा से पुण्य अर्जित करते हैं।
शिप्रा नदी के तट पर भारी भीड़ को देखकर बचाव दल को तैनात किया गया है। स्द्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए एसडीईआरएफ और होमगार्ड के जवान तैनात रहते हैं।
यह भी पढ़ेंः https://www.primenewsnetwork.in/india/high-court-epf-must-for-foreigners/96654
ईपीएफ में विदेशी कर्मचारियों को भी देना होगा योगदान
यह भी पढ़ेंःhttps://www.primenewsnetwork.in/india/up-act-womens-night-shift/96615
यूपी में महिलाएं कर सकेंगी नाइट शिफ्ट में काम