प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

केंद्रीय गृह मंत्री बोले - आधुनिकता धर्म...

आधुनिकता धर्म का दुश्मन नहीं : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के मायापुर में इस्कान के गौरीय मठ की ओर से भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर प्रमुपाद...

आधुनिकता धर्म का दुश्मन नहीं  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

आधुनिकता धर्म का दुश्मन नहीं : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह |

Amit Shah : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के मायापुर में इस्कान के गौरीय मठ की ओर से भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर प्रमुपाद की 152 वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद हुए और हरेकृष्ण का जप के साथ अपनी बात के शुरू में कहा कि वे केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में नहीं बल्कि एक भक्त के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मायापुर में बन रहा आध्यात्मिक केंद्र दुनियाभर में गीता और भक्ति आंदोलन व सनातन धर्म का प्रसार करेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मायापुर आने के बारे जानकारी दी तो उन्होंने यहां के भक्तों को हरे कृष्ण कहा। इस पर भक्तों ने भी प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को हरे कृष्ण कह कर उनके प्रति सम्मान जताया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने मायापुर आने के बारे में कई बार सोचा, लेकिन नहीं आ सके। इस बार आने का सयोग बना है।

उन्होंने भक्ति आंदोलन में सरस्वती ठाकुर प्रभुपाद के योगदान की चर्चा की और बताया कि जिस समय प्रिटिंग प्रेस वर्जित था। उस समय उन्होंने गीता की किताब छपवा कर उसका प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने रूढियों को तोड़ा। समाज में समता को स्थापित किया। मतुआ समाज जुड़ा। मतुआ समुदाय के हरिचंत ठाकुर और गुरुचंद ठाकुर का बड़ा योगदान है। उन्होंने समझाया कि आधुनिकता धर्म का दुश्मन नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां के भक्तजनों की गरिमा को महत्व देते हैं। इस्कान की ओर से कल्याण के अनेक कार्य किए जा रहे है। विपदाओं में भी वह सेवा कार्य करता है। उन्होंने कहा कि मायापुर केवल देश को ही नहीं दुनिया को मार्ग दिखाएगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/waves-creators-corner-showcases-ai-driven-media-innovation/144381

Related to this topic: