प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

एक मार्च से केवल 'रेलवन' ऐप से मिलेंगे...

एक मार्च से केवल 'रेलवन' ऐप से मिलेंगे अनारक्षित रेल टिकट

रेलवे यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट आगामी एक मार्च से पहले सिर्फ 'रेलवन' (RailOne) ऐप पर मिलेंगे। यूटीएस मोबाइल एप के जरिये रेलवे की अनारक्षित टिकट बुकिंग सेवा एक मार्च से पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।

एक मार्च से केवल रेलवन ऐप से मिलेंगे अनारक्षित रेल टिकट

unreserved train tickets will be available only through RailOne app From March 1 |

नई दिल्ली। रेलवे यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट आगामी एक मार्च से पहले सिर्फ 'रेलवन' (RailOne) ऐप पर मिलेंगे। यूटीएस मोबाइल एप के जरिये रेलवे की अनारक्षित टिकट बुकिंग सेवा एक मार्च से पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।

रेल यात्रियों को अब तक जनरल टिकट के लिए यूटीएस और आरक्षित टिकट के लिए आईआरसीटीसी जैसे विभिन्न ऐप विकल्पों का सहारा लेना पढ़ता था। इसकी जगह अब 'रेलवन' अनारक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए एकमात्र अधिकृत मोबाइल एप के रूप में काम करेगा।

1 मार्च से बंद हो रहा अनारक्षित टिकट बुकिंग ऐप 'UTS'

रेलवे बोर्ड के अनुसार, डिजिटल टिकटिंग प्रणाली को आसान बनाने और उसे एकीकृत करने के लिए यह निर्णय किया गया है। भारतीय रेलवे 1 मार्च, 2026 से अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए UTS मोबाइल ऐप को बंद कर रहा है। इन ऐप से पहले अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और सीजन पास के लिए इस्तेमाल होता था। अब इसकी जगह केवल  RailOne ऐप  को एकमात्र आधिकारिक प्लेटफॉर्म बना रहा है, ताकि सभी टिकट (आरक्षित और अनारक्षित) एक ही ऐप से बुक किए जा सकें और यात्रियों को एक बेहतर और एकीकृत अनुभव मिल सके।

लोगों को 'RailOne' ऐप डाउनलोड करने के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित

रेलवे बोर्ड द्वारा लोगों को  'RailOne'  ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यात्रियों को इस नए ऐप को अपनाने के लिए 14 जनवरी से टिकट बुकिंग पर 3% की छूट भी मिल रही है। अब 'रेलवन' एप से ही ये दोनों टिकट मिलने से लोगों को अलग अलग ऐप डाउनलोड करने के कष्ट से छुटकारा मिलेगा। 'RailOne' ऐप में अनारक्षित और आरक्षित टिकट बुकिंग, लाइव ट्रैकिंग, ई-कैटरिंग जैसी सुविधाएँ एक साथ मिलेंगी। 'UTS' ऐप का उपयोग करने वालों को अब 'RailOne' ऐप  डाउनलोड करना होगा और उसके माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने होंगे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/sundarban-development-minister-bankim-hazra-flee-on-bike-leaves-security-behind/103935

सुदंरवन विकास मंत्री बंकिम हाजरा सरकारी वाहन और सुरक्षाकर्मी छोड़ बाइक से भागने को हुए मजबूर

Related to this topic: