प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

2025-26 के लिए अगैती सामान्य प्रजातियों पर लागू

यूपी में गन्ना मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल वृद्धि का एलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने चीनी मिलों में पेराई सत्र प्रारंभ होने से पहले गन्ना मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल की वृद्धि का एलान किया है।

यूपी में गन्ना मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल वृद्धि का एलान

यूपी में गन्ना मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल वृद्धि का एलान

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए अगैती और सामान्य प्रजातियों की कीमतें बढ़ायीं

लखनऊ।
 उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने चीनी मिलों में पेराई सत्र प्रारंभ होने से पहले गन्ना मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल की वृद्धि का एलान किया है। यह मूल्य वृद्धि अगैती प्रजाति और सामान्य प्रजाति के गन्नों में की गयी है। सरकार के इस कदम से चीनी मिलों को किसानों को मौजूदा सत्र में करीब ₹3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले  पंचायत चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के 46.50 लाख गन्ना किसानों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा तोहफा दिया है। योगी सरकार द्वारा स्टेट एडवाइस्ड प्राइज (SAP) में ₹30 की वृद्धि के बाद, अब अगैती प्रजाति के गन्ना का मूल्य ₹370 प्रति क्विंटल से बढ़कर ₹400 प्रति क्विंटल हो गया है। इसके साथ ही सामान्य प्रजाति के गन्ना का मूल्य ₹390 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। सरकार ने यह बढ़ी हुई दरें पेराई सत्र 2025-26 से ही लागू करने का निर्णय लिया है।

योगी सरकार ने 2017 से अब तक गन्ना मूल्य में चार बार वृद्धि की है। पेराई सत्र 2021-22 में विधानसभा चुनाव से पहले 25 रुपए प्रति कुंतल की बढ़ोतरी हुई थी। 
तब अगैती प्रजाति का मूल्य 350 रुपए और सामान्य प्रजाति का 340 रुपए प्रति कुंतल रेट तय हुआ था। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले, पेराई सत्र 2023-24 में अगैती प्रजातियों के मूल्य में 20 रुपए की वृद्धि हुई थी, जिससे यह 370 रुपए प्रति कुंतल हो गया था। 

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने किसानों के हित में लिए गये योगी सरकार के इस बड़े निर्णय की जमकर सराहना की है। भारत सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने 'एक्स' हैंडल पर लिखा है, "उत्तर प्रदेश सरकार नें गन्ने की मिठास और किसानों की मेहनत का मान रखा, मुख्यमंत्री जी को आभार।"

यूपी के राष्ट्रीय लोकदल के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि इस फैसले से किसानों की मेहनत को उचित सम्मान मिला है और यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा देगा।

गन्ना किसान संगठनों ने भी सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय आने वाले पेराई सत्र में किसानों के लिए नई उम्मीदों की किरण लेकर आया है।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मुख्यमंत्री योगी का आभार व्यक्त किया। यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक कहा है कि सरकार ने समय समय पर किसान कल्याण के लिए अनेक सराहनीय कार्य किए हैं। सरकार के इस फैसले से उत्तर प्रदेश में लगभग 35 लाख गन्ना किसानों के घरों में खुशहाली आयेगी। मालूम हो कि प्रदेश में 122 शुगर मिल संचालित है।

Related to this topic: