प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शाजापुर में सड़क हादसा, पिता-पुत्र की मौत

शाजापुर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत; पोता गंभीर

शाजापुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि पोता गंभीर रूप से घायल है।

शाजापुर में भीषण सड़क हादसा पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत पोता गंभीर

Shajapur Road Accident: Father-Son Killed, Grandson Critical |

शाजापुर {मध्य प्रदेश}: जिले के शुजालपुर-आष्टा मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तिलावत पुलिस चौकी क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार पिकअप और बाइक के बीच हुई भीषण भिड़ंत में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक का पोता गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के लिए शुजालपुर जा रहे थे

मिली जानकारी के अनुसार, अमर सिंह मालवीय (शासकीय शिक्षक), उनके पिता जगन्नाथ घासीराम मालवीय और उनका पोता बाइक से इलाज कराने के लिए शुजालपुर जा रहे थे। रास्ते में तिलावत के समीप सामने से आ रही पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त कि मौके पर मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमर सिंह मालवीय और उनके पिता जगन्नाथ मालवीय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में अमर सिंह का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल राहगीरों और पुलिस की मदद से शुजालपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की अचानक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

यह भी पढ़ें: बांदा में 38 वर्षीय युवक की मौत से मचा कोहराम, घर के पीछे नीम के पेड़ पर मिला शव

Related to this topic: