प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारत ने जब रूस से तेल आयात कम किया तो 25 फीसदी...

अमेरिका का दावा: भारतीय राजदूत ने टैरिफ घटाने को कहा था

अमेरिकी सांसद लिंड्से ग्राहम ने दावा किया कि अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने उनसे कहा कि भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदना कम किया है, इसलिए अब अमेरिका को 25 फीसदी टैरिफ कम करना चाहिए।

अमेरिका का दावा भारतीय राजदूत ने टैरिफ घटाने को कहा था

US claims Indian ambassador asked for tariff reduction |

वाशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिकी सांसद लिंड्से ग्राहम ने रविवार को दावा किया कि अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने उनसे कहा कि भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदना कम कर दिया है, इसलिए अब अमेरिका को 25 फीसदी टैरिफ कम कर देना चाहिए। सीनेटर लिंडसे ग्राहम के अनुसार क्वात्रा ने पिछले महीने उनसे बात की थी।

मुझे खुश करना जरूरी था: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ग्राहम ने कहा कि वह एक महीने पहले भारतीय राजदूत के घर गए थे। भारतीय राजदूत सिर्फ इसी मुद्दे पर बात करना चाहते थे कि भारत रूस से कम तेल खरीद रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति से 25% टैरिफ हटाने के लिए कहा था। अमेरिकी सांसद का यह दावा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि यह सब ऐसे समय हो रहा है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से लगातार तेल आयात करने पर भारत को और टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है- पीएम मोदी अच्छे आदमी हैं। वह एक अच्छे आदमी हैं। उन्हें पता था कि मैं (ट्रंप) खुश नहीं था। मुझे खुश करना जरूरी था। वे (भारत) ट्रेड करते हैं और हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं।'

रूस और भारत के एनर्जी ट्रेड पर अमेरिका की कड़ी नजर

ट्रंप ने यह नई चेतावनी ऐसे समय दी है, जब अमेरिका में रूस के साथ भारत के एनर्जी ट्रेड पर कड़ी नजर रखी जा रही है, जबकि भारत ने घरेलू एनर्जी सुरक्षा के लिए अपनी तेल खरीद को जरूरी बताया है। दरअसल, वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले ने तेल के मुद्दे को एक बार फिर जियोपॉलिटिक्स में सबसे आगे ला दिया है। वेनेजुएला के पास तेल का बहुत बड़ा भंडार है, जो कुल 303 बिलियन बैरल से ज्यादा है। हालांकि, अमेरिकी प्रतिबंधों और कम निवेश के कारण वेनेजुएला में प्रोडेक्शन घटकर 1 मिलियन बैरल प्रति दिन हो गया है। ओपेक के डेटा के मुताबिक वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा साबित तेल भंडार है, जो कुल वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 17% है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/bail-pleas-of-umar-khalid-and-sharjeel-imam-rejected/103690

उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज

Related to this topic: