अमेरिकी सैन्य बलों ने उत्तरी अटलांटिक महासागर में रूसी झंडे वाले ऑयल टैंकर 'मरिनेरा' को जब्त कर लिया है। उसे वेनेजुएला से जुड़े प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में पकड़ा गया।
जब्त रूसी टैंकर पर तीन भारतीय भी, मुकदमा संभव
रूस ने ंसमुद्री डकैती बताया
मास्को। अमेरिकी सैन्य बलों ने उत्तरी अटलांटिक महासागर में रूसी झंडे वाले ऑयल टैंकर 'मरिनेरा' को जब्त कर लिया है। उसे वेनेजुएला से जुड़े प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में पकड़ा गया। जहाज पर सवार चालक दल के 28 सदस्यों में तीन भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। रूस ने इसे 'समुद्री डकैती' करार दिया है, जबकि अमेरिका ने इसे प्रतिबंधित ऑयल की तस्करी रोकने की कार्रवाई बताया।
टैंकर मूल रूप से 'बेला-1' नाम का था, जो बाद में नाम और झंडा बदलकर 'मरिनेरा' बन गया। अमेरिकी कोस्ट गार्ड और सैन्य बलों ने कैरिबियन सागर से इसे ट्रैक करते हुए उत्तरी अटलांटिक में पकड़ा। जहाज वेनेजुएला के लिए जा रहा था या वहां से लौट रहा था। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह 'शैडो फ्लीट' का हिस्सा था, जो प्रतिबंधित वेनेजुएला, ईरान और रूस के ऑयल की तस्करी करता है।
ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर से अमेरिकी फोर्सेस ने जहाज पर चढ़ाई की। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा, "यह जहाज हफ्तों से भाग रहा था, झंडा और नाम बदलकर। लेकिन हमारे बहादुर कोस्ट गार्ड ने तूफानों के बीच पीछा कर इसे पकड़ा।" इसी दिन दूसरा टैंकर 'एम सोफिया' (पनामा झंडा) भी कैरिबियन में जब्त किया गया।
रूस के ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने पुष्टि की कि जब्ती के बाद जहाज से संपर्क टूट गया। व्हाइट हाउस ने कहा कि चालक दल को अमेरिका लाया जा सकता है और जरूरत पड़ी तो मुकदमा चलाया जाएगा। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक भारतीय दूतावास तीनों चालको की सुरक्षा पर नजर रख रहा है।
इसे भी पढ़ेंः
पाकिस्तान से जेएफ 17 विमान खरीदेगा बांग्लादेश, जल्द डिलीवरी का मिला आश्वासन
https://www.primenewsnetwork.in/world/bangladesh-to-buy-jf-17-aircraft-from-pakistan/104085