प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

वैलेंटाइन पर विरोध, युवक की चाकू से हत्या

वैलेंटाइन-डे पर छेड़छाड़ का विरोध, युवक की चाकू मारकर हत्या

खंडवा। जिले में वैलेंटाइन-डे की रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

वैलेंटाइन-डे पर छेड़छाड़ का विरोध युवक की चाकू मारकर हत्या

Valentines Day Incident |

खंडवा। जिले में वैलेंटाइन-डे की रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ हाईवे किनारे बैठे एक कपल से बदसलूकी कर रहा था, इसी दौरान विवाद बढ़ गया।

युवती से कर दी छेड़छाड़

मृतक की पहचान भावेश पाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, भावेश अपने दो दोस्तों—मयंक और सचिन—के साथ खंडवा हाईवे किनारे बैठा था। वहीं पास में एक युवक-युवती वैलेंटाइन-डे मना रहे थे। आरोप है कि भावेश और उसके दोस्तों ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी।

विरोध पर कहासुनी, फिर बढ़ा विवाद

जब युवती के बॉयफ्रेंड ने इसका विरोध किया तो कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और चाकू निकल आया। आरोप है कि युवती के साथ मौजूद युवक ने भावेश पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भावेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। झड़प में युवती का बॉयफ्रेंड भी घायल हुआ है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में छेड़छाड़ को लेकर विवाद सामने आया है, हालांकि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े: वैलेंटाइन डे पर जोड़ी ने तलाक वापस लिया

https://www.primenewsnetwork.in/india/couple-withdraws-divorce-on-valentines-day/143865

Related to this topic: