मौसम कोई भी हो, चेहरे की नियमित सफाई, नमी बनाए रखना और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव करना बेहद जरूरी है।
नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, धूल-मिट्टी और बढ़ते प्रदूषण के कारण चेहरे की प्राकृतिक चमक खोने लगी है। इस चमक को वापस पाने के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की जगह प्राकृतिक उपायों को अपनाना सबसे सुरक्षित और असरदार तरीका है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही बेहतरीन प्राकृतिक उपायों के बारे में, जो आपके चेहरे को बिना किसी साइड इफेक्ट के चमकदार और स्वस्थ बना सकते हैं।
चेहरे के लिए वरदान है, एलोवेरा और गुलाब जल
एलोवेरा जेल में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को गहराई से नमी देते हैं। रोज रात को सोने से पहले चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाएं। इसके अलावा, रोजाना दिन में दो से तीन बार चेहरे पर गुलाब जल का छिड़काव (स्प्रे) करें। यह एक बेहतरीन प्राकृतिक टोनर है, जो त्वचा के पीएच लेवल को सही बनाए रखता है और चेहरे को फ्रेश रखता है।
कच्चा दूध और शहद से पाएं सॉफ्ट स्किन
कच्चा दूध त्वचा के लिए एक प्राकृतिक क्लींजर का काम करता है। एक चम्मच कच्चे दूध में थोड़ा सा शहद मिलाएं और इसे रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड चेहरे की मृत त्वचा को हटाता है और शहद त्वचा को कोमल और चमकदार बनाता है।
बेसन, हल्दी और दही का पारंपरिक फेस पैक
सदियों से चेहरे की रंगत निखारने के लिए बेसन, हल्दी और दही के घरेलू उबटन का इस्तेमाल किया जा रहा है। दो चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और दो चम्मच ताजा दही मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए ठंडे पानी से धो लें। बेसन त्वचा के अतिरिक्त तेल को सोखता है, हल्दी कीटाणुओं से लड़ती है और दही चेहरे को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज करता है।
पपीता और केले का फ्रूट मास्क
पके हुए पपीते में 'पपेन' नामक एंजाइम होता है, जो चेहरे के काले धब्बों और पिगमेंटेशन को दूर करने में मदद करता है। पपीते के एक टुकड़े को अच्छी तरह मैश करके चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। इसी तरह, सूखापन दूर करने के लिए पके हुए केले को मैश करके उसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर लगाने से त्वचे का सूखापन कम होता है और झुर्रियां खत्म होती हैं।
खीरा और टमाटर से हटाएं टैनिंग
धूप के कारण होने वाली टैनिंग और कालेपन को दूर करने के लिए टमाटर का रस बेहद असरदार है। टमाटर के रस को चेहरे पर लगाने से ओपन पोर्स बंद होते हैं और त्वचा में निखार आता है। वहीं, खीरे का रस या खीरे के स्लाइस आंखों और चेहरे पर रखने से त्वचा को ठंडक मिलती है और डार्क सर्कल्स कम होते हैं।
अंदरूनी निखार के लिए पानी और सही आहार
प्राकृतिक रूप से चेहरे पर ग्लो लाने के लिए शरीर का अंदर से साफ होना भी जरूरी है। दिनभर में कम से कम 6 से 8 लीटर पानी जरूर पिएं ताकि शरीर के हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकल सकें। अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, नारियल पानी और जूस को शामिल करें।
यह भी पढ़ेंः आराम और आधुनिकता के फ्यूजन से बदला महिलाओं का लाइफस्टाइल