MP News : मध्य प्रदेश। सेहतमंद रहने के लिए लोग पारंपरिक उपायों की ओर लौट रहे हैं। आयुर्वेद में एक खास काढ़ा-नुमा चाय इन दिनों चर्चा में है।
MP News : मध्य प्रदेश। सेहतमंद रहने के लिए लोग पारंपरिक उपायों की ओर लौट रहे हैं। आयुर्वेद में एक खास काढ़ा-नुमा चाय इन दिनों चर्चा में है। इसे बिना दूध और बिना चीनी के पीने की सलाह दी जा रही है।आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, अगर दिन की शुरुआत हर्बल चाय से की जाए तो यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। इससे पेट की गैस, अपच और भारीपन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
नियमित रूप से इस चाय का सेवन करने से दिल की सेहत बेहतर रहने में मदद मिलती है और फैटी लिवर की समस्या में भी सुधार होता है। यह चाय शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सहायक मानी जाती है।
शरीर अंदर से हो जाता है साफ
विशेषज्ञों का कहना है कि इस चाय में इस्तेमाल होने वाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां शरीर को अंदर से साफ करती हैं और मेटाबॉलिज्म को तेज करती हैं। घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/terrorist-masood-azhar-says-in-audio-we-have-thousands-of-suicide-bombers/104497