बच्चे का नाम केवल उसकी पहचान नहीं, बल्कि उसके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य की शुभकामनाओं का प्रतीक भी होता है।
बेबी नेम्स: घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशी किसी आशीर्वाद से कम नहीं होती। उसकी पहली मुस्कान और प्यारी किलकारियां पूरे परिवार को खुशियों से भर देती हैं। इस खुशी के साथ-साथ माता-पिता के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपने लाडले/लालडी के लिए एक बेहतरीन और अर्थपूर्ण नाम चुनना होता है।
बच्चों के प्यारे नाम
आजकल के माता-पिता अपने बच्चों के लिए ऐसे नाम तलाशते हैं जो बोलने में मॉडर्न और यूनिक हों, लेकिन साथ ही हमारी समृद्ध और गौरवशाली संस्कृति से भी जुड़े हों। संस्कृत, जिसे देवताओं की भाषा और भाषाओं की जननी कहा जाता है, के शब्दों में असीम सकारात्मक ऊर्जा और गहरे अर्थ छिपे होते हैं।
अगर आप भी अपने नन्हे-मुन्नो के लिए किसी ऐसे ही नाम की तलाश में हैं, तो नीचे दिए गए संस्कृत के 20 चुनिंदा और अनोखे नामों की लिस्ट आपकी मदद कर सकती है:

20 लड़कियों के नाम (संस्कृत में)
अदिति (Aditi) – असीम या स्वतंत्र
आराध्या (Aaradhya) – पूजा के योग्य
श्यामा (Shyama) – सांवली, देवी राधा एवं देवी काली का नाम
चारु (Charu) – सुंदर या आकर्षक
दिव्या (Divya) – दिव्य या अलौकिक
गिरिजा (Girija) – पर्वत की पुत्री, देवी पार्वती
लावण्या (Lavanya) – सुंदरता या लावण्य
मेधा (Medha) – बुद्धि या ज्ञान
नंदिनी (Nandini) – आनंदित करने वाली, देवी कामधेनु की पुत्री
प्रिया (Priya) – प्यारी या प्रिय
रुद्रानी (Rudrani) – देवी पार्वती
नित्या (Nitya) – देवी दुर्गा
तान्या (Tanya) – परिवार की बेटी
वैदेही (Vaidehi) – विदेह की रीजकुमारी, माता सीता
यामिनी (Yamini) – रात
अद्विका (Advika) – अद्वितीय या सबसे अलग
भाव्या (Bhavya) – भव्य या शानदार
कृति (Kriti) – कला या रचना
मोहिनी (Mohini) – मनमोहक
वाणी (Vaani) – माता सरस्वती
20 लड़कों के नाम (संस्कृत में)
अनिष (Anish) – जिससे बड़ कोई ना हो, भगवान विष्णु
अद्वैत (Advait) – जिसके समान कोई दूसरा न हो
धैर्य (Dhairya) – सब्र करने वाला
ईशान (Eeshan) – एक दिशा एवं भगवान शिव का नाम
गर्व (Garv) – गौरव या अभिमान
हर्ष (Harsh) – खुशी या आनंद
भाष्कर (Bhashkar) – भगवान सूर्य
कुणाल (Kunal) – कमल
लक्ष्य (Lakshya) – उद्देश्य
मयंक (Mayank) – भगवान चंद्रमा
नमन (Naman) – नमस्कार या प्रणाम
राघव (Raghav) – भगवान राम
निरज (Niraj) – कमल
राकेश (Rakesh) – भगवान चंद्रमा
शौर्य (Shaurya) – बहादुरी या पराक्रम
त्रिशूल (Trishul) – भगवान शिव का अस्त्र
उद्भव (Udbhav) – उत्पत्ति या शुरुआत
विहान (Vihaan) – सुबह
यश (Yash) – प्रसिद्धि या सफलता
अंश (Ansh) – माता-पिता का हिस्सा
यह भी पढ़ेंः प्राकृतिक और घरेलू नुस्खों से निखारें अपने चेहरे की चमक, केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स से बनाएं दूरी