हिंदू मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी धन, सुख और समृद्धि की देवी हैं। उनकी कृपा से जीवन में खुशहाली आती है, लेकिन छोटी गलतियां नाराजगी का कारण बनती हैं।
नई दिल्ली: हिंदू मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी को धन, सुख और समृद्धि की देवी माना जाता है। कहा जाता है कि जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उनके जीवन में आर्थिक सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं कुछ छोटी-छोटी गलतियां उनकी नाराजगी का कारण भी बन सकती हैं। ऐसे में इन आसान उपायों को अपनाना शुभ माना जाता है।
करियर में सफलता के लिए करें हनुमान जी की पूजा
अगर करियर में बार-बार बाधाएं आ रही हैं, तो शाम के समय हनुमान मंदिर जाकर दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। धार्मिक मान्यता है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और रुके हुए कार्य पूरे होने में मदद मिलती है।
कनकधारा स्तोत्र का करें पाठ
आर्थिक परेशानियों से राहत पाने के लिए नियमित रूप से मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाकर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना शुभ माना जाता है। इससे धन और समृद्धि की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलने की मान्यता है।
घर में हमेशा रखें साफ-सफाई
मान्यता है कि मां लक्ष्मी स्वच्छ और व्यवस्थित घर में ही निवास करती हैं। इसलिए घर की रोजाना सफाई करें। साथ ही ध्यान रखें कि सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से बचें, क्योंकि इसे शुभ नहीं माना जाता।
झाड़ू का करें सम्मान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसलिए झाड़ू को साफ-सुथरी जगह पर रखें और उसे खुले में न छोड़ें। यदि गलती से झाड़ू पर पैर लग जाए, तो सम्मानपूर्वक उसे हाथ लगाकर माथे से स्पर्श करें।
सुबह-शाम दीपक जलाएं
घर के मंदिर में रोज सुबह और शाम दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख, शांति और धन-धान्य का वास होता है।
यह भी पढ़े: लो ब्लड प्रेशर है तो इन चीजों से रहें सावधान, लापरवाही पड़ सकती है भारी