भगवान शिव से जुड़े नाम आज भी अपनी आध्यात्मिकता, सकारात्मक अर्थ और सांस्कृतिक विरासत के कारण माता-पिता की पसंद बने हुए हैं।
Lord Shiva-Inspired Names Gain Popularity Among Parents Seeking Spiritual and Meaningful Choices |
नई दिल्ली (भारत)। भारतीय संस्कृति में भगवान शिव को सृष्टि के संहारक, करुणा के प्रतीक और देवों के देव- महादेव के रूप में विशेष स्थान प्राप्त है। उनकी आस्था और आध्यात्मिक महत्व का प्रभाव अब बच्चों के नामकरण पर भी दिखाई दे रहा है। देशभर में बड़ी संख्या में माता-पिता अपने नन्हे बच्चों के लिए भगवान शिव से प्रेरित नामों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
संस्कृत के नामों की बढ़ रही लोकप्रियता
पौराणिक और संस्कृत मूल के नामों की लोकप्रियता पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ी है। भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों, गुणों और नामों से जुड़े नाम बच्चों को दिए जा रहे हैं। भगवान शिव से जुड़े नाम केवल धार्मिक पहचान नहीं देते, बल्कि इनमें सकारात्मक ऊर्जा, शांति, शक्ति, ज्ञान और करुणा जैसे भाव भी जुड़े होते हैं। शिव के नामों में छिपे गहरे अर्थ बच्चों के व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों के लिए प्रेरणादायक माने जाते हैं।
आज की पीढ़ी में भगवान शिव के नाम की अपनी खास जगह
नाम केवल पहचान का माध्यम नहीं होता, बल्कि वह व्यक्ति की संस्कृति, परंपरा और पारिवारिक मूल्यों को भी दर्शाता है। यही कारण है कि भगवान शिव से जुड़े नाम आज की पीढ़ी में भी अपनी खास जगह बना रहे हैं।
आइए जानते हैं, आपके नवजात के लिए भगवान शिवे से प्रेरित कुछ नाम:-
लड़कों के नाम
- शिवांश – शिव का अंश
- शंकर – कल्याण करने वाले
- रुद्र – भगवान शिव का उग्र स्वरूप
- महेश – महान ईश्वर
- ईशान – भगवान शिव का नाम और उत्तर-पूर्व दिशा
- नीलकंठ – विषपान करने वाले भगवान शिव
- त्रिलोक – तीनों लोकों के स्वामी
- पशुपति – समस्त जीवों के स्वामी
- शम्भु – सुख और मंगल प्रदान करने वाले
- हर – पाप और दुखों का नाश करने वाले
लड़कियों के नाम
- शिवानी – भगवान शिव की वाणी/देवी पार्वती
- गौरी – भगवान शंकर की पत्नी
- उमा – माता पार्वती का नाम
- भव्या – दिव्य और पवित्र स्वरूप वाली
- रुद्राणी – रुद्र की अर्धांगिनी
- महेश्वरी – महेश (शिव) की शक्ति
- शांभवी – भगवान शंभू की शक्ति
- गिरिजा – पर्वतराज हिमालय की पुत्री
- पार्वती – भगवान शिव की अर्धांगिनी
- ईशानी – भगवान शिव की शक्ति का सबसे प्रमुख स्वरूप
यह भी पढ़ेंः महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग: आस्था, परंपरा और दिव्यता का अद्भुत संगम