प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूपीआई छोटे कैशलेस भुगतान...

यूपीआई छोटे कैशलेस भुगतान का बना बड़ा जरिया

नई दिल्ली। भारत में कैशलेस लेनदेन के लिए यूपीआई का चलन तेजी से बढ़ रहा है। खासकर छोटे लेनदेन के...

यूपीआई छोटे कैशलेस भुगतान का बना बड़ा जरिया

यूपीआई छोटे कैशलेस भुगतान का बना बड़ा जरिया |

नई दिल्ली। भारत में कैशलेस लेनदेन के लिए यूपीआई का चलन तेजी से बढ़ रहा है। खासकर छोटे लेनदेन के लिए यूपीआई का प्रयोग बढ़ा है। हालांकि इस बीच, औसत लेनदेन आकार लगातार घट रहा है, जो इस बात का संकेत है कि अब छोटी खरीदारी में भी यूपीआई भुगतान का प्रमुख माध्यम है।

इंडिया डिजिटल पेमेंट्स 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, यूपीआई के जरिये 2025 में 228.5 अरब लेनदेन दर्ज किए। कुल लेनदेन मूल्य बढ़कर 299.74 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यूपीआई (UPI) के माध्यम से कैशलेस लेनदेन वित्तीय वर्ष 2026 में 218 अरब से अधिक ट्रांजैक्शन तक पहुंच गया है। इससे पहले वित्त वर्ष 2024 में 130 अरब से अधिक लेनदेन यूपीआई से दर्ज किए गएथे। छोटे लेन-देन के साथ ही व्यापारिक लेनदेन में यूपीआई की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है। व्यक्ति-से-व्यापारी (पीटूएम) भुगतान 34 फीसदी बढ़कर 143.82 अरब हो गया।

NPCI के अनुसार, देश के 690 से अधिक बैंक इससे जुड़े हैं जो देश के किसी भी कोने में निर्बाध, रीयल-टाइम, 24x7, और अंतर-सक्रिय (interoperable) लेनदेन की सुविधा प्रदान करते हैं। इस प्रकार भारत के डिजिटल रिटेल भुगतान का 80% से अधिक हिस्सा बन गया है, जो छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारियों के लिए सबसे पसंदीदा माध्यम बन गया है। इसी के साथ यूपीआई क्यूआर कोड की संख्या बढ़कर 73 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि पॉइंट-ऑफ-सेल टर्मिनल की संख्या 1.14 करोड़ से अधिक पहुंच गई है। यूपीआई न केवल भारत में बल्कि सिंगापुर, यूएई, फ्रांस, भूटान, नेपाल और मॉरीशस जैसे 10 से अधिक देशों में भी स्वीकार्य है। 

इंडिया डिजिटल पेमेंट्स के आंकड़ों के अनुसार यूपीआई छोटे भुगतान के मामलो में अग्रणी बना हुआ है, वहीं क्रेडिट कार्ड का उपयोग बड़े लेनदेन में बढ़ रहा है। 2025 में क्रेडिट कार्ड लेनदेन 27 फीसदी बढ़कर 5.69 अरब हो गया, जबकि डेबिट कार्ड के उपयोग में 23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/pm-modi-inaugurated-the-shri-guru-bhairavaikya-temple/174525

Related to this topic: