प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आईसीसी टी 20 विश्वकप

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 मुकाबला आज

कोलकाता। गत चैंपियन भारत आईसीसी टी 20 विश्वकप के सुपर 8 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बार फिर से करो या मरो के अंदाज में दो दो हाथ करना होगा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 मुकाबला आज

T20 World Cup semifinals |

कोलकाता। गत चैंपियन भारत आईसीसी टी 20 विश्वकप के सुपर 8 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बार फिर से "करो या मरो" के अंदाज में दो दो हाथ करना होगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वेस्टइंडीज रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में सुपर 8 का आखिरी मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले की विजेता टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रहेगी। इस मैच की शुरूआत भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से होगी, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा। भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखने में सफल रही है। भारत को सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए अब शाई होप की अगुवाई वाली कैरेबियन टीम को हर हाल में शिकस्त देनी होगी।

भारत vs वेस्टइंडीज हेड-टू-हेड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक हुए मुकाबलों पर नजर डालें तो कैरेबियन टीम का पलड़ा भारी रहा है। दोनो टीमें अबतक कुल 4 बार इस फार्मेट के क्रिकेट में आमने-सामने आए हैं। इनमें से 4 मैचों में से भारतीय टीम सिर्फ एक बार जीती है, बाकी 3 मौकों पर कैरेबियाई टीम ने बाजी मारी है। इन हेड-टू-हेड आंकड़ों को आधार माना जाए तो टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज पर सिर्फ 25 प्रतिशत मौकों पर जीत मिली है। वेस्टइंडीज ने 2016 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को 7 विकेट से हराकर उसका चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया था।

भारतीय टीम के लिए अच्छी बात यह है कि उसकी बल्लेबाजी अब अपने चिरपरिचित फार्म में लौटती नजर आ रही है। लेकिन गेंदबाजी अभी भी चिंता का सबब बनी हुई है। भारत ने जिंबाब्वे के खिलाफ चार विकेट पर 256 रन बनाए जो इस टी20 विश्व कप का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे बिना किसी चिंता के ईडन गार्डन्स पहुंचे हैं। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने खरखब फार्म से उबरते हुए उस समय अच्छी बैटिंग कर रन बटोरे जब टीम को जरूरत थी। संजू सैमसन ने केवल 24 रन बनाए, लेकिन उन्होंने शुरू में ही रन गति तेज कर बाकी बल्लेबाजों का आत्मविश्वास लौटाने में मदद की। इसी का नतीजा रहा कि अभिषेक ने अर्धशतक लगाकर शानदार वापसी की तो तिलक वर्मा ने नंबर छह की अपनी नई भूमिका में नए इरादे के साथ बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 44 रन बनाए। कप्तान सूर्य कुमार यादव ने भी मौके पर ही मौत रन बटोरे हैं।

भारत की रणनीति और चुनौतियाँ

गेंदबाजी को लेकर भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं कहा जा सकता है सकता। जिम्बाब्वे के खिलाफ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने जरूर अच्छी गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने भी शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती अपने पुराने फॉर्म में नहीं नजर आ रहे हैं। चक्रवर्ती के नहीं चल पाने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को नुकसान हुआ। चक्रवर्ती ने उस मैच में चार ओवर में 47 रन लुटा दिए थे। ऐसे में देखना है कि टीम प्रबंधन चक्रवर्ती को अंतिम एकादश में बनाए रखता है या बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में शामिल करता है।

इन सभी कमियों और खूबियों को देखते हुए एक बात साफ है कि भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ नयी रणनीति के साथ मैदान में उतरना होगा। रविवार को कोलकाता के इडेन गार्ड्नस में होने वाला टी20 विश्व कप सुपर-8 राउंड मुक़ाबला वास्तव में क्वार्टर फाइनल में तब्दील हो चुका है। ऐसे में भारत को हर विभाग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। वेस्टइंडीज की दक्षिण अफ्रीका से हार और भारत की जिम्बाब्वे पर जीत ने ग्रुप एक के सुपर आठ के इस मैच को दोनों टीम के लिए करो या मरो जैसा बना दिया है। इसलिए अब दोनों टीम कोई कसर नहीं छोड़ेंगी और ऐसे में ईडन गार्डन्स में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़े: आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप 2026

https://www.primenewsnetwork.in/sports/icc-men-t20-world-cup-2026-2026/146539

 

Related to this topic: