प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • संभल: रंगदारी वसूलने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज, शारीरिक शोषण का आरोप लगा कर सिपाही से वसूले थे साढ़े तीन लाख रुपए, सिपाही की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज
  • कानपुर: कल्याणपुर थाने में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षकों और छात्रों की पुरानी लड़ाई के चलते प्रदर्शन, मामले में पुलिस ने कहा- 'छात्रों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, दोनों पक्षों को बैठाकर सुलह का प्रयास किया जा रहा, घटना की पूरी जांच की जा रही है'
  • बरेली: कई टन गन्ने से लदा ट्रक कार पर पलटा, हाइड्रा से हटाया गया ट्रक, घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से रिटायर्ड दरोगा को सुरक्षित निकला
  • लखनऊ: BSP सुप्रीमो मायावती ने पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक बुलाई, पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन पर होगी चर्चा, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
  • देहरादून: 4.75 करोड़ के GST चोरी का बड़ा खुलासा, सात फर्मों पर राज्य कर विभाग की छापेमारी, बिना माल सप्लाई के बनाए जा रहे थे बिल, कार्रवाई के दौरान 1.10 करोड़ रुपये जमा, मामले में राज्य कर विभाग की जांच जारी
  • देहरादून: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का आज उत्तराखंड दौरा, देहरादून में बजट को लेकर महिलाओं से करेंगे संवाद, BJP प्रदेश कार्यालय में दोपहर 1 बजे होगा कार्यक्रम
  • नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर गिरी देहरादून में गंदगी की गाज, शहरी विकास विभाग ने नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना को हटाया, शहर की सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर की कार्रवाई
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर गोली लगने से घायल, साथी गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, 0.315 बोर का तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद
  • चंदौली: रेलवे कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, पुरानी पेंशन बहाली और कर्मचारी एकता के समर्थन में प्रदर्शन, 8 फरवरी 2026 को पटना कूच करने का ऐलान, बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी रहे शामिल

अभिषेक शर्मा ने T20I रैंकिंग में बनाई बढ़त

अभिषेक शर्मा ने T20I रैंकिंग में बनाई बढ़त, वर्ल्ड कप टाइटल डिफेंस से पहले भारतीय स्टार्स आगे बढ़े

ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप टाइटल डिफेंड करने से पहले भारत की व्हाइट-बॉल टीम के लिए एक अच्छी खबर आई है।

अभिषेक शर्मा ने t20i रैंकिंग में बनाई बढ़त वर्ल्ड कप टाइटल डिफेंस से पहले भारतीय स्टार्स आगे बढ़े

फाइल फोटो |

दुबई (UAE)। ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप टाइटल डिफेंड करने से पहले भारत की व्हाइट-बॉल टीम के लिए एक अच्छी खबर आई है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ शानदार प्रदर्शन के बाद कई टॉप खिलाड़ियों ने लेटेस्ट ICC मेन्स T20I प्लेयर रैंकिंग में बड़ी बढ़त हासिल की है।

T20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक शर्मा का एकतरफा राज

ओपनर अभिषेक शर्मा T20 बल्लेबाजों की लिस्ट में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ चल रही पांच मैचों की T20 सीरीज़ के शुरुआती दो मैचों में लगातार अर्धशतक जड़कर रैंकिंग में टॉप पर अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की रेटिंग अब 929 पॉइंट्स हो गई है, जो पिछले साल एशिया कप के दौरान उनके करियर के बेस्ट 931 पॉइंट्स से सिर्फ़ दो पॉइंट्स कम है। अभिषेक शर्मा की इंग्लैंड के फिल सॉल्ट पर 80 पॉइंट्स की बढ़त है, जो दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। भारत के तिलक वर्मा तीसरे स्थान पर हैं, जो सबसे छोटे फॉर्मेट में देश के दबदबे को दिखाता है।

सूर्यकुमार यादव की रैंकिंग में भी हुआ सुधार

दुनिया के पूर्व नंबर 1 बैटर सूर्यकुमार यादव की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। गुवाहाटी में खेले गए तीसरे T20 मैच में नाबाद 57 रनों की पारी के बाद वे पांच पायदान ऊपर सातवें नंबर पर आ गए हैं। स्टाइलिश दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने हाल के टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म दिखाया है, जिससे भारत की बैटिंग लाइनअप में गहराई और दमखम आया है।

जसप्रीत बुमराह ने लगाई चार पायदान की छलांग

वहीं गेंदबाजी की बात करें तो भारत के बॉलर्स और ऑलराउंडर्स ने भी अच्छी परफॉर्म किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में तीन विकेट लेने के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी T20 बॉलिंग रैंकिंग में चार पायदान का छलांग लगाते हुए 13वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती रैंकिंग में नंबर 1 पर बरकरार हैं। वरुण ने सीरीज के पहले दो मैचों में तीन विकेट लिए हैं।

ऑलराउंडर्स की लिस्ट में हार्दिक-दुबे का जलवा

सिर्फ बल्लेबाजी और गेंदबाजी ही नहीं, ऑलराउंडर्स की लिस्ट में भी भारतीयों का बोलबाला है। ऑलराउंडर्स की लिस्ट में, हार्दिक पांड्या एक पायदान ऊपर तीसरे नंबर पर आ गए हैं, जबकि शिवम दुबे ने सीधे छह पायदान की छलांग लगाते हुए 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा T20 ऑलराउंडर में टॉप पर बने हुए हैं।

विदेशी खिलाड़ियों के रैंकिंग में दिखा बदलाव

जहां इंडियन प्लेयर्स हेडलाइन में छाए रहे, वहीं दुनिया भर में T20 और ODI एक्शन के बाद टीमों में भी बदलाव देखने को मिले। T20 में, साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम, वेस्ट इंडीज के ब्रैंडन किंग और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को भी बल्लेबाजों की रैंकिंग में फायदा हुआ है, जबकि अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान बॉलर्स की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हो गए है।

वनडे रैंकिंग: जो रूट और ब्रूक की छलांग

टी-20 के अलावा वनडे रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच ODI सीरीज में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और जो रूट सीरीज के डिसाइडिंग तीसरे मैच में सेंचुरी के बाद दोनों के ODI रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। हालांकि, न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल ODI बैटिंग रैंकिंग में नंबर 1 पर कायम हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/saudi-arabia-will-not-allow-its-territory-to-be-used-against-iran/130901

सऊदी अरब ईरान के खिलाफ नहीं होने देगा अपने क्षेत्र का इस्तेमाल

Related to this topic: