प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • औरैया: सुबह से छाई कोहरे जैसी धुंध, वाहन चालकों को वाहन चलाने के दौरान जलानी पड़ रही हैड लाईट
  • मेरठ: NAMS अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद युवक, घायल युवक को अस्पताल के ICU में कराया भर्ती, नीचे गिरने के कारण मरीज के पैरों में आई चोट
  • आगरा: पुलिस चौकी के पीछे एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित, क्षेत्र में बढ़ाई गई सतर्कता
  • प्रयागराज: मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, बरेली हिंसा मामले में मास्टरमाइंड माना गया है तौकीर रजा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में UP कैबिनेट की बैठक आज, 27 अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, बैठक में निवेश के क्षेत्र में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
  • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पेश करने की सभापति ने दी अनुमति, आर्टिकल 94 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, चर्चा के लिए 10 घंटे की समय सीमा
  • लोकसभा में विपक्ष ने वोट चोरी पर जमकर की नारेबाजी, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
  • दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ रही गर्मी, मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहेगा
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, TMC विपक्ष को लामबंद करने में जुटी, TMC ने किया कांग्रेस की सहमति का दावा

अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के...

अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती, नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर

भारत धाकड़ ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब होने के कारण वे नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर हो गए हैं।

अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर

Abhishek Sharma hospitalised due to stomach infection |

नई दिल्ली। भारत धाकड़ ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब होने के कारण वे नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर हो गए हैं। उनके पेट में संक्रमण होने के कारण उन्हें अभी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेड कोच गौतम गंभीर के घर रविवार को आयोजित डिनर के दौरान शर्मा की तबीयत ठीक नहीं थी और वे डिनर से सबसे पहले निकले।

संजू सैमसन ईशान किशन के साथ कर सकते हैं ओपनिंग

सूत्रों के मुताबिक, अगर अभिषेक शर्मा समय पर ठीक नहीं हुए, तो सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम संभवतः संजू सैमसन को ईशान किशन के साथ ओपनिंग करने का मौका दे सकती है। सैमसन हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी20 सीरीज में अपने फॉर्म में संघर्ष करते नजए आ रहे थे। उन्होंने टूर्नामेंट में 10, 6, 0, 24 और 6 रन बनाए थे।

असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने दी जानकारी

दिल्ली में मंगलवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस और अभिषेक शर्मा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, "जहाँ तक अभिषेक की बात है, उन्हें पेट की समस्या है, लेकिन हमें उम्मीद है कि वे नामीबिया के खिलाफ मैच तक फिट हो जाएंगे।"

दिल्ली में गुरुवार को नमिबिया से होगा भिड़ंत

भारतीय टीम गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ग्रुप A के मुकाबले में नमिबिया से भिड़ने के लिए तैयार है। ग्रुप A के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने अमेरिका को 29 रनों से हराया था, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए। मेन इन ब्लू फिलहाल दिल्ली में हैं और 12 फरवरी को नमिबिया के खिलाफ खेलेंगे। इसके बाद वे 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप का रोमांचक मुकाबला खेलेंगे और फिर 18 फरवरी को अहमदाबाद में ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वॉड

टीम इंडिया का T20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वॉड इस प्रकार है: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अरशदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/murshidabad-mla-humayun-kabir-plans-sp-office-protest-over-frozen-assets/140316

हुमायूं कबीर की बेटी और ससुर की संपत्ति फ्रीज, एसपी ऑफिस घेराव की तैयारी

Related to this topic: