प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ICC टेस्ट रैंकिंग के टॉप-10 में लौटे बाबर आजम

दो साल बाद ICC टेस्ट रैंकिंग के टॉप-10 में लौटे बाबर आजम

बाबर आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में दो साल बाद टॉप-10 में वापसी की है। अब वह 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

दो साल बाद icc टेस्ट रैंकिंग के टॉप-10 में लौटे बाबर आजम

Babar Azam returns top 10 (ANI Photo) |

नई दिल्ली: पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम दो साल बाद आईसीसी पुरुष टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में वापस आ गए हैं। यह वापसी पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज पर उनकी टीम की आठ विकेट की जीत के बाद हुई, जिससे आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की दो मैचों की श्रृंखला ड्रॉ हो गई। 31 वर्षीय बाबर ने 88 और 24 रन नाबाद बनाए और रैंकिंग में पांच पायदान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गए। 

बाबर आजम की टॉप-10 में वापसी

आईसीसी की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले पांच वर्षों तक लगातार शीर्ष 10 में बने रहने के बाद वह सितंबर 2024 में शीर्ष 10 से बाहर हो गए थे। बाबर ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ दूसरा स्थान दिसंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान हासिल किया था। अब्दुल्ला शफीक, जिन्हें 160 और 24 रनों की नाबाद पारियों के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, 25 पायदान ऊपर चढ़कर 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने मार्नस लाबुशेन, केएल राहुल और साथी खिलाड़ी सलमान आगा और शान मसूद को पीछे छोड़ दिया है।

ब्रैंडन किंग समेत कई खिलाड़ियों की ICC रैंकिंग में सुधार

वेस्ट इंडीज के ब्रैंडन किंग ने भी बल्लेबाजों की सूची में अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। पीठ की चोट के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी न कर पाने के बावजूद, वह 73वें स्थान से संयुक्त 69वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पहली पारी में 50 गेंदों पर 46 रन बनाए थे। गेंदबाजी रैंकिंग में वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ एक स्थान ऊपर चढ़कर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मैच में तीन विकेट लिए, वहीं पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर साजिद खान (पांच स्थान ऊपर चढ़कर 30वें स्थान पर), नई गेंद के गेंदबाज मोहम्मद अली (आठ स्थान ऊपर चढ़कर 85वें स्थान पर) और बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान (58 स्थान ऊपर चढ़कर 97वें स्थान पर) की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। 

11वें स्थान पर पहुंचे रहमानुल्लाह गुरबाज

आईसीसी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आईसीसी पुरुष वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में क्रमशः 32 और 71 रन बनाने के बाद तीन स्थान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ओमान के हम्माद मिर्जा (दो पायदान ऊपर चढ़कर 85वें स्थान पर) और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राहुल चोपड़ा (37 पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त 97वें स्थान पर) ने डंडी में खेली गई। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 श्रृंखला में अपने प्रदर्शन के बाद रैंकिंग में सुधार किया है।

मार्क एडायर और ब्रैंडन मैकमुलन की गेंदबाजी रैंकिंग में सुधार

आयरलैंड के तेज गेंदबाज मार्क एडायर अफगानिस्तान के खिलाफ दो मैचों में दो-दो विकेट लेने के बाद 17वें स्थान पर वापस आ गए हैं. स्कॉटलैंड के ब्रैंडन मैकमुलन डंडी में कनाडा और यूएई के खिलाफ तीन-तीन विकेट लेने के बाद गेंदबाजों की सूची में 10 पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त 48वें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह जानकारी आईसीसी की एक मीडिया विज्ञप्ति में दी गई है। 

WTC में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया

वेस्ट इंडीज में ड्रॉ हुई टेस्ट श्रृंखला से दोनों टीमों को कोई फायदा नहीं हुआ है, क्योंकि वे आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में सबसे निचले दो स्थानों पर हैं। ऑस्ट्रेलिया 87.50 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष पर है, जिसने आठ मैचों में सात जीत और एक हार दर्ज की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका (75.00) और न्यूजीलैंड (72.22) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

(इनपुट: ANI)

ये भी पढ़ें- बलूचिस्तान में कड़ी सुरक्षा के बीच बाजार और सड़कें बंद, जनजीवन और कारोबार हो रहा प्रभावित
 

Related to this topic: