प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

साउथ कोरिया के खिलाफ करीबी जीत दर्ज की

FIFA वर्ल्ड कप 2026: मेक्सिको राउंड ऑफ़ 32 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप A के एक रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराकर राउंड ऑफ़ 32 में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन गई है।

fifa वर्ल्ड कप 2026 मेक्सिको राउंड ऑफ़ 32 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

जीत के बाद खुशी मनाते मेक्सिको की टीम |

ग्वाडलहारा (मेक्सिको): फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप A के एक रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराकर राउंड ऑफ़ 32 में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन गई है। लुइस रोमो ने दूसरे हाफ में एक बेहतरीन गोल करके सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। यह जीत साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-0 की जीत के बाद आई। मेक्सिको ने एक ग्रुप मैच बाकी रहते ही नॉकआउट में 'एल ट्राई' अब छह अंकों और कुल तीन गोल के साथ ग्रुप A में सबसे ऊपर है। 

50वें मिनट में लुईस रोमो ने किया गोल

खचाखच भरे स्टेडियम में जोश का माहौल था, लेकिन पहले 45 मिनट में गोल के मौके कम ही बने। दोनों टीमें एक-दूसरे पर हावी होने के लिए संघर्ष कर रही थीं। लेकिन, ब्रेक के बाद मेक्सिको ने अपना इरादा साफ कर दिया। जीसस गैलार्डो ने कोरियाई डिफेंस को चुनौती दी, और फिर 50वें मिनट में एक बड़ा मोड़ आया। कोरियाई गोलकीपर किम सेउंगग्यु और डिफेंडर ली गिह्युक के बीच हुई गलतफहमी का फायदा उठाते हुए रोमो तेजी से आगे आए और खाली नेट में गोल कर दिया। साउथ कोरिया ने वापसी की कोशिश की, लेकिन मेक्सिको के काउंटर-अटैक ने उन्हें परेशान रखा। किम ने 75वें मिनट में राउल जिमेनेज का शानदार शॉट रोककर अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। 

मेक्सिको के लिए जीत ऐतिहासिक

मैच के आखिरी पलों में जब राउल रेंजेल ने चो गुए-सुंग और यांग ह्युन-जुन के शॉट्स को बचाया, तो सच में दिल की धड़कनें थम गई थीं। सिर्फ़ तीन मिनट बाकी थे। उनकी शानदार गोलकीपिंग ने मेक्सिको की क्लीन शीट बनाए रखी और टीम को तीन अंक दिलाए। ये जीत मेक्सिको के लिए ऐतिहासिक थी, क्योंकि ये पहली बार था, जब उन्होंने FIFA वर्ल्ड कप में लगातार तीन जीत हासिल की। क्वालिफ़िकेशन पक्का होने के बाद मेक्सिको की टीम 30 जून को मेक्सिको सिटी में राउंड ऑफ़ 32 में ग्रुप C, E, F, H या I में से तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम का सामना करेगी।

मेक्सिको की राष्ट्रपति ने दी टीम को बधाई

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने टीम की जीत पर खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने लिखा- "हमारी नेशनल टीम को दिल से बधाई। उनकी जीत से पूरे मेक्सिको को गर्व महसूस हो रहा है।"

मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा के साथ मिलकर 48 टीमों वाले बड़े FIFA वर्ल्ड कप 2026 की संयुक्त मेज़बानी कर रहा है। इस टूर्नामेंट में 104 मैच खेले जाएंगे और फाइनल 19 जुलाई को न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी में खेला जाएगा।

Related to this topic: