प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों में जीता रजत

Asian Games में दूसरे स्थान पर रहे गुलवीर, कई राष्ट्रीय और एशियाई रिकॉर्ड भी उनके नाम

भारत के लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियाई खेलों की पुरुष 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। उन्होंने 28 मिनट 29.38 सेकेंड का समय दर्ज किया।

asian games में दूसरे स्थान पर रहे गुलवीर कई राष्ट्रीय और एशियाई रिकॉर्ड भी उनके नाम

गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों में जीता रजत |

नागोया: भारत के लंबी दूसरी के धावक गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों के अपने कांस्य को रजत में बदला और पुरूषों की 10000 मीटर दौड़ में 28 मिनट 29.38 सेकेंड का समय निकालकर दूसरे स्थान पर रहे। हांगझोउ में पिछले एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाले गुलवीर बहरीन के बिरहानु बालेयू से पीछे रहे जिन्होंने 28 मिनट 27 . 51 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता। बहरीन के अलबर्ट किप्टो को कांस्य पदक मिला जिन्होंने 28 मिनट 34 . 18 सेकंड का समय निकाला।

कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड उनके नाम

गुलवीर ने इस साल की शुरुआत में ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भी रजत पदक और 5,000 मीटर में कांस्य पदक जीता था। भारतीय सेना के इस 28 वर्षीय नायब सूबेदार ने दक्षिण कोरिया के गुमी में 2025 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5,000 मीटर और 10,000 मीटर दोनों में स्वर्ण पदक जीते।
वह पिछले दो वर्षों से शानदार फॉर्म में हैं। उनके नाम 5,000 मीटर, 10,000 मीटर, एक मील और हाफ मैराथन में भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड हैं। 

गुलवीर के नाम कई रिकॉर्ड

वह 2025 में चार मिनट से कम समय में एक मील दौड़ने वाले पहले भारतीय बने, जिसमें उन्होंने 3:55.63 सेकेंड का समय दर्ज किया। वह 60 मिनट से कम समय में हाफ मैराथन पूरी करने वाले पहले भारतीय भी बने जिसमें उनका समय 59:42 मिनट रहा। वह इंडोर 5,000 मीटर में 13 मिनट का समय निकालने वाले पहले एशियाई एथलीट भी बने। उन्होंने 12:59.77 का समय दर्ज किया। गुलवीर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स में ट्रेनिंग ले रहे थे।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में सांसद-विधायकों के लंबित मामलों पर सुनवाई तेज करने की मांग
 

Related to this topic: