प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप 2026

आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप 2026

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन बेहतर नेट रन रेट न होने से सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका।

आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप 2026

Pakistan vs Sri Lanka |

पल्लेकेले, श्रीलंका। पाकिस्तान ने आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में खेले गए रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को 5 रन से हरा दिया, लेकिन बेहतर नेट रन रेट हासिल करने में असफल रहने के कारण वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका। पाकिस्तान ने पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 50वें मैच में शनिवार (28 फरवरी को हाई-स्कोरिंग मुकाबले में 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पाक टीम के साहिबजादा फरहान ने शानदार शतक जमाया। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 207 रन ही बना पाई। श्रीलंका के दासुन शनाका ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मैच को रोमांचक बना दिया था। एक समय श्रीलंका जीत के मुहाने पर नजर रही थी। लेकिन शाहीन अफरीदी की यॉर्कर ने शनाका का विकेट उखाड़ कर पाकिस्तान को जीत दिला दी। 

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 सुपर-8 अपडेट

पाकिस्तान की टीम को 212 रन के बचाव में श्रीलंका को हर हाल में 147 रन से पहले रोकना था और उसे कम से कम 64 रन से जीत हासिल करना था। लेकिन पाकिस्तान यह लक्ष्य पूरा करने में असफल रहा। बेहतर रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम ने 3 अंक के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली।  सुपर-8 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, जिससे दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला। इसके बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया, जबकि न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराकर 2 अंक प्राप्त किए। सुपर-8 के अंतिम मैच में न्यूजीलैंड को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की टीम सुपर-8 के ग्रुप-1 शीर्ष पर है जबकि न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर हैं। दोनों सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। पाकिस्तान तीसरे और श्रीलंका चौथे नंबर पर रहे। सुपर-8 के ग्रुप-2 से साउथ अफ्रीका पहले और वेस्टइंडीज दूसरे नंबर पर हैं। भारत तीसरे और जिम्बाब्वे चौथे नंबर पर है। दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच गया है। भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुकाबला

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पाकिस्तानी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। साहिबजादा फरहान और फखर जमान बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे, जिन्होंने 15.5 ओवरों में 176 रन की साझेदारी की। साहिबजादा फरहान ने शतक लगाया। उन्‍होंने 60 गेंदों पर 100 रन बनाए। अपनी इस पारी में पाकिस्‍तान के सलामी बल्‍लेबाज ने 9 चौके और 5 छक्‍के लगाए। इसके साथ ही फखर जमान ने 42 गेंदों पर 84 रन ठोंके। जवाब में श्रीलंका टीम निर्धारित ओवर में 207 रन ही बना सकी। पवन रत्नायके और कप्‍तान दासुन शनाका ने अर्धशतक लगाया। शनाका ने 31 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

यह भी पढ़े: शाह रायदीघी और राजनाथ आमता की रैली में होंगे शामिल

https://www.primenewsnetwork.in/state/west-bangal-bjp-start-public-meeting-2-march/146372

Related to this topic: