प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

IND vs SA 2nd ODI : जानें केएल राहुल ने क्या कहा?

IND vs SA 2nd ODI : एक बार फिर टॉस हारा भारत..जानें केएल राहुल ने क्या कहा?

IND vs SA 2nd ODI : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है.

ind vs sa 2nd odi  एक बार फिर टॉस हारा भारतजानें केएल राहुल ने क्या कहा

IND vs SA 2nd ODI : एक बार फिर टॉस हारा भारत..जानें केएल राहुल ने क्या कहा? |

IND vs SA 2nd ODI : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. एक बार फिर भारत के हक में सिक्का नहीं पलटा. वनडे में लगातार 20 वीं बार ऐसा हुआ है. आखिरी बार भारत ने 2023 में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टॉस जीता था. 

 

अब सोशल मीडिया पर भी भारत के टॉस हारने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, लोग सोशल मीडिया पर खूब मीन बना रहे हैं. टॉस हारने के बाद केएल राहुल ने कहा, 'सच कहूं तो, इससे बहुत ज्यादा दबाव है क्योंकि हमने लंबे समय से टॉस नहीं जीता है, लेकिन इसमें कोई क्या ही कर सकता है.

'खिलाड़ी अच्छी लय में दिख रहे हैं'

पिछले मैच को लेकर केएल राहुल ने कहा कि हमने पिछले मैच में वाकई अच्छा प्रदर्शन किया था. पिछले मैच से कई सकारात्मक बातें सामने आईं, इसलिए बस उसे जारी रखने की कोशिश कर रहा हूं. खिलाड़ी अच्छी लय में दिख रहे हैं. और मैं इस मैच को लेकर उत्साहित हूं.

राहुल ने कहा कि भारत में इस समय काफ़ी ओस पड़ रही है. हम जहां भी खेल रहे हैं, वहां ओस पड़ने की उम्मीद कर रहे हैं, इसलिए, गेंदबाज़ों ने इसके बारे में बात की है. कुछ रणनीतियों और कुछ चीज़ों के बारे में हमने बात की है और मुझे लगता है कि हमने पिछले मैच में वाकई अच्छा प्रदर्शन किया था.

रायपुर ODI के लिए भारत की प्लेइंग 11 :

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन) :

क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-yogi-said-pension-has-been-increased/99700