सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से यहां शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के प्रसारण अधिकार मिले हैं।
नई दिल्ली। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से यहां शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के प्रसारण अधिकार मिले हैं।
13, 15 और 17 सितंबर को होंगे मुकाबले
दोनों टीमें 13 सितंबर को पहला टी20 मैच खेलेंगी। दूसरा मैच 15 सितंबर को और तीसरा 17 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाएगा।
सोनी के क्रिकेट पोर्टफोलियो को मिलेगी मजबूती
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के मुख्य राजस्व अधिकारी और बिजनेस प्रमुख (खेल और अंतरराष्ट्रीय) राजेश कौल ने कहा, ‘‘अफगानिस्तान भारत टी20 श्रृंखला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के क्रिकेट पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाती है और हमारे ‘फेस्टिवल ऑफ स्पोर्ट्स’ में एक और रोमांचक प्रतिस्पर्धा को जोड़ती है।’’
श्रेयस अय्यर संभालेंगे भारतीय टीम की कमान
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, तिलक वर्मा हैं जबकि जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। वहीं इब्राहिम जदरान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान टीम में राशिद खान, रहमतुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल और अजमतुल्लाह उमरजइ जैसे सितारे हैं।
नसीब खान बोले- भारत में खेलना हमेशा खास
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने कहा, ‘‘भारत में खेलना हमेशा खास होता है क्योंकि क्रिकेट को लेकर यहां असाधारण जुनून है। इस श्रृंखला से अफगानिस्तान को विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक के खिलाफ अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा।’’
एएनआई
यह भी पढ़: सत्य निकेतन इमारत हादसा: 6 छात्रों की मौत, फरार मालिक के खिलाफ LOC जारी; दिल्ली सरकार का सख्त एक्शन