प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चौथे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 27/2

IND vs SA 2nd Test : चौथे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 27/2

IND vs SA 2nd Test : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में मेजबान भारत के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है।

ind vs sa 2nd test  चौथे दिन का खेल खत्म भारत का स्कोर 272

IND vs SA 2nd Test : चौथे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 27/2 |

IND vs SA 2nd Test : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में मेजबान भारत के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने के समय तक भारत ने महज 27 रन के स्कोर पर दो कीमती विकेट गंवा दिये हैं। भारतीय टीम को जीत के लिए 549 रन का लक्ष्य मिला है। अब तक के प्रदर्शन से मेजबान टीम पर क्लीनस्वीप हार का खतरा मंडरा रहा है। भारत के लिए टार्गेट को देखते हुए यह मैच जीतना तो मुश्किल लग रहा है। मैच ड्रा कराकर भारत 2- 0 की शर्मनाक हार से बच सकता है। पर ये भी दूर की कौड़ी नजर आती है। 

मेहमान दक्षिण अफ्रीका ने आज पांच विकेट पर 260 रन के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी थी। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 201 रन पर सिमट गई थी। दक्षिण अफ्रीका ने फॉलोऑन न देकर फिर से बैटिंग करने का फैसला किया था। दो मैचों की इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम 1-0 से आगे चल रही है।

भारतीय टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिये हैं। कुलदीप यादव बतौर नाइट वॉचमैन बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। कुलदीप 4 तो साई सुदर्शन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने 13 रन तो केएल राहुल मात्र 6 रन पर अपना विकेट गंवा चुके थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए 1 विकेट साइमन हार्मर और 1 विकेट मार्को यानसन ने लिया।

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज आज भी बेहतरीन फार्म में दिखे। मेहमान टीम ने चौथे दिन की शुरुआत कल के बिना नुकसान के 26 रन से आगे खेलना शुरु किया। एडन मार्करम और रिकल्टन ने पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। रिकल्टन 35 और मार्करम 29 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान बावुमा ने 3 और टोनी डे जॉर्जी ने 49 रन की पारी खेली। स्टब्स ने 94 रन बनाए, जबकि वियान मुल्डर 35 रन बनाकर नाबाद रहे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए स्टब्स के 94 रन पर आउट होते ही दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने पारी घोषित कर दी। भारत के लिए दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने अच्छी गेंदबाजी की और 4 विकेट चटकाए। 1 विकेट वाशिंगटन सुंदर को मिला।

यह भी पढ़ें :  https://www.primenewsnetwork.in/sports/south-africa-declared-their-innings-at-260/98741