प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारत ने इंग्लैंड को 3-2 से हराया

पेनल्टी शूटआउट में भारत ने इंग्लैंड को 3-2 से हराकर शानदार जीत की दर्ज

एफआईएच प्रो लीग के रिवर्स फिक्स्चर में गोल रहित ड्रॉ के बाद पेनल्टी शूटआउट में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंग्लैंड को 3-2 से हराया।

पेनल्टी शूटआउट में भारत ने इंग्लैंड को 3-2 से हराकर शानदार जीत की दर्ज

शूटआउट में भारत ने इंग्लैंड को 3-2 से हराया |

लंदन,(अमेरिका)। लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में रविवार को खेले गए एफआईएच हॉकी प्रो लीग के मुकाबले में भारत और इंग्लैंड के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और मैच 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेहतरीन संयम और प्रदर्शन दिखाते हुए इंग्लैंड को 3-2 से हराकर जीत हासिल की।

डिफेंडर संजय बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

शूटआउट में भारत की ओर से अभिषेक, शिलानंद लकरा और हार्दिक सिंह ने सफल गोल किए। वहीं, डिफेंडर संजय को उनके शानदार रक्षात्मक खेल के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

पहले हाफ में इंग्लैंड का दबदबा

मैच की शुरुआत में इंग्लैंड ने आक्रामक रुख अपनाया और शुरुआती पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन भारतीय गोलकीपर मोहित शशिकुमार ने शानदार डबल सेव करते हुए टीम को शुरुआती झटके से बचा लिया। पहले हाफ में इंग्लैंड का दबदबा रहा, लेकिन भारत की मजबूत डिफेंसिव लाइन ने उन्हें गोल करने से रोके रखा।

दोनों टीमों को पेनल्टी कॉर्नर के मिले अवसर

दूसरे हाफ में भारत ने भी आक्रामक खेल दिखाया और हार्दिक सिंह के नेतृत्व में कई मौके बनाए, हालांकि इंग्लैंड के गोलकीपर ने लगातार बेहतरीन बचाव किए। दोनों टीमों को पेनल्टी कॉर्नर के अवसर मिले, लेकिन कोई भी उन्हें गोल में नहीं बदल सका।

अंतिम क्षणों तक मैच रहा रोमांचक

मैच के अंतिम चरणों में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त दबाव और रोमांच देखने को मिला। इंग्लैंड ने लगातार हमले किए, लेकिन भारतीय डिफेंस और गोलकीपर ने उन्हें सफल नहीं होने दिया। अंतिम क्षणों में भी दोनों ओर से प्रयास जारी रहे, लेकिन स्कोर नहीं बदल सका।

शूटआउट में भारत ने दर्ज की जीत

शूटआउट में भारत ने बेहतर धैर्य दिखाते हुए जीत दर्ज की। इस जीत ने भारतीय टीम की मजबूत रक्षात्मक रणनीति, दबाव में खेलने की क्षमता और निर्णायक क्षणों में बेहतर प्रदर्शन को उजागर किया। यह मुकाबला हॉकी विश्व कप से पहले भारत का अंतिम प्रो लीग मैच था, जिसने टीम का आत्मविश्वास और बढ़ा दिया। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः विश्व कप से बाहर हुआ ईरान, टीम के प्रदर्शन की तारीफ

Related to this topic: