प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारत ने ज़िम्बाब्वे को 204 रनों से हराया

U19 वर्ल्ड कप: भारत ने ज़िम्बाब्वे को 204 रन से रौंदा

ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स ग्रुप 2 मैच में भारत ने ज़िम्बाब्वे को 204 रन से करारी शिकस्त दी।

u19 वर्ल्ड कप भारत ने ज़िम्बाब्वे को 204 रन से रौंदा

India Crushes Zimbabwe by 204 Runs in U19 World Cup |

बुलावायो (ज़िम्बाब्वे)। ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स ग्रुप 2 मैच में भारत ने ज़िम्बाब्वे को 204 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ आयुष महात्रे की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सुपर सिक्स स्टेज में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड को हराया था।

भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर बनाए 352 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 352 रन बनाए। 14 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 30 गेंदों में 52 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल थे। विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिग्यान कुंदु ने 62 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज विहान मल्होत्रा ने शानदार नाबाद 109 रन की पारी खेली, जिसमें सात चौके शामिल थे और भारत ने विपक्षी टीम के लिए एक विशाल लक्ष्य खड़ा किया।

ज़िम्बाब्वे की तरफ़ से पानाशे माज़ाई ने 2/86, कप्तान सिम्बाराशे मुज़ेंगररे ने 2/51 और टाटेंडा चिमुगोरो ने 3/49 विकेट लिए।

37.4 ओवर में 148 रन पर ढेर हुई ज़िम्बाब्वे की टीम

जवाब में 353 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ज़िम्बाब्वे की टीम 37.4 ओवर में 148 रन पर ढेर हो गई। कीन ब्लिग्नॉट ने 73 गेंदों में 37 रन बनाए, टाटेंडा चिमुगोरो ने 29 गेंदों में 29 रन बनाए और लीरॉय चिवाउला ने 77 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था, लेकिन टीम को यह एकतरफा मुकाबला हारना पड़ा।

विहान मल्होत्रा को चुना गया प्लेयर ऑफ़ द मैच

अपनी शानदार शतकीय पारी के लिए विहान मल्होत्रा को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, "टीम के लिए बैटिंग से योगदान देना बहुत अच्छा लगता है, और आज मेरा दिन शानदार रहा। हमारे पास इतने ओवर थे कि हमने पारी को लंबा खेलने की योजना बनाई थी और बीच-बीच में कुछ boundaries मारने की योजना भी थी। आज मौसम थोड़ा गर्म था। पिच अच्छी थी और खेलना मज़ेदार रहा। हमारे बीच अच्छे संवाद और साझेदारी ने पारी में मदद की। टीम के लिए योगदान देना हमेशा अच्छा लगता है।"

भारतीय टीम की गेंदबाजी में आर.एस. अम्बरिश ने 2/19, हेनिल पटेल ने 1/25 और खिलान पटेल ने 1/39 विकेट लिए। वहीं, उधव मोहन और कप्तान आयुष महात्रे ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/temple-priest-found-dead-inside-locked-car-in-indore/130822

बंद कार के अंदर मिला मंदिर के पुजारी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Related to this topic: