एफआईएच प्रो लीग के दूसरे मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 7-1 से करारी शिकस्त दी।
लंदन,(यूके)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को ली वैली हॉकी और टेनिस सेंटर में खेले गए एफआईएच प्रो लीग के लंदन चरण के दूसरे मैच में पाकिस्तान को 7-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
दूसरे क्वार्टर से पलटा खेल
पहले क्वार्टर में पिछड़ने के बावजूद भारत ने जोरदार वापसी की और पूरी मैच में आक्रामक खेल दिखाते हुए मुकाबले पर नियंत्रण बना लिया। पाकिस्तान ने 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से बढ़त हासिल की, लेकिन भारत ने दूसरे क्वार्टर से खेल पलट दिया।
20वें मिनट में स्कोर बराबर
20वें मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल कर स्कोर बराबर किया, जबकि 26वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह के शानदार ड्रैग फ्लिक ने भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। तीसरे क्वार्टर में भारत ने लगातार दबाव बनाए रखा। हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला, जिसके बाद जुगराज सिंह और अभिषेक ने भी गोल दागकर बढ़त 5-1 कर दी। इसके बाद राज कुमार पाल ने रिबाउंड पर गोल कर स्कोर 6-1 कर दिया।
अंतिम क्वार्टर में सातवां गोल
अंतिम क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने सातवां गोल दागकर भारत की बड़ी जीत पर मुहर लगा दी। पाकिस्तान की टीम अंतिम समय में वापसी नहीं कर सकी और भारत ने 7-1 से मुकाबला अपने नाम किया।(एएनआई)
यह भी पढ़ेंः डेम्बेले की हैट्रिक की बदौलत फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से हराया