प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला: कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा पहुंचे जोली ग्रांट एयरपोर्ट, परवा दून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं ने किया स्वागत, आज देहरादून में होने वाले राजभवन घेराव कार्यक्रम में भाग लेंगे बड़े नेता
  • देहरादून कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस विभाग को दिए सख्त आदेश, सड़कों पर सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी, बीते दिनों देहरादून में हुई घटनाओं के बाद आम जनता में डर का माहौल
  • देहरादून: पहली बार लगेंगी राजस्व लोक अदालत, CS ने दिए निर्देश, मार्च से होंगी आयोजित, राजस्व न्यायालयों में 44000 वाद हैं लंबित, मामलों को सुनने के साथ होगा निपटारा
  • उत्तराखंड में शिक्षकों को AI में दक्ष बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार विकसित करेगी CPD कार्यक्रम, शिक्षकों को उन्नत डिजिटल तकनीक से लैस करने पर फोकस, कक्षा शिक्षण को AI आधारित नवाचारों से जोड़ा जाएगा
  • कानपुर: साईं विला अपार्टमेंट के रूफ टॉप में लगी भीषण आग, रूफ टॉप में टीन शेड डालकर रखे फर्नीचर में लगी आग, पुलिस ने फ्लैट्स के लोगों को निकाला बाहर, दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
  • हमीरपुर: NH 34 पर भीषण सडक हादसा, प्राइवेट बस और डंफर की हुई भिड़ंत, हादसे में लगभग 12 लोग घायल, डंफर और रोडवेज बस के केबिन में फंसे चालक - सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • नोएडा STF यूनिट की बड़ी कार्रवाई, स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजने की जांच में ऑनलाइन बेटिंग गैंग का भंडाफोड़, स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार
  • संभल: एसपी के.के. विश्नोई ने भ्रष्टाचार के मामले में पूरी SOG टीम को किया निलंबित, कबाड़ा व्यापारी से 30 हजार की रिश्वत लेने के मामले में हुई कार्रवाई, कबाड़ी की शिकायत पर SOG प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के लिए लिखी योगी की पाती, कहा- 'यूपी का बजट नवाचार का है ऐतिहासिक बजट, नवनिर्माण के 9 वर्षों की यह यात्रा प्रगति पथ पर है सतत गतिशील'

आंकड़ों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी

टी20 वर्ल्ड कप: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला कल, आंकड़ों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी

ICC टी20 वर्ल्ड कप में कल 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान फिर से आमने-सामने होंगे। दोनों देशों के बीच यह रोमांचक मुकाबाला श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला कल आंकड़ों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी

फाइल फोटो |

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कल 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान फिर से आमने-सामने होंगे। दोनों देशों के बीच यह रोमांचक मुकाबाला श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए मैचों पर नज़र डालें तो भारत का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है। 

भारत को कुल 8 मैचों में से 7 में मिली है जीत

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक खेले गए कुल 8 मैचों में से 7 में भारत को जीत मिली है जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक बार ही सफलता मिली है। वहीं अगर कुल टी20 मैचों की बात करें तो उसमें भी भारत ने एकतरफा डोमिनेट किया है। दोनों देश अब तक कुल 16 मैच खेले हैं जिसमें पाकिस्तान को 13 मैचौं में हार का सामना करना पड़ा है और सिर्फ तीन मैचों में ही जीत मिली है।

पाकिस्तान को 2021 में भारत के खिलाफ मिली थी इकलौती जीत

पाकिस्तान को एकमात्र जीत साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में मिली थी। दुबई में 24 अक्टूबर को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकासान पर 151 रन बना पाई थी। जवाब में पाकिस्तानी टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 17.5 ओवर में आसानी से रन चेज कर लिया था। इस मुकाबले में भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 49 बॉल में 57 रन बनाए थे। वहीं, पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 55 बॉल में 79 और कैप्टन बाबर आजम 52 बॉल में 68 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को इकलौती जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/stf-busts-gang-facilitating-ssc-exam-fraud-in-dehradun-kingpin-arrested/143645

SSC परीक्षा में धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Related to this topic: