T20 World Cup 2026 : भारत ने जिम्बाब्वे को 257 रन का लक्ष्य दिया है. हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी...
भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को दिया 256 रन का लक्ष्य, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा की शानदार बल्लेबाजी |
T20 World Cup 2026 : भारत ने जिम्बाब्वे को 257 रन का लक्ष्य दिया है. हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की. हार्दिक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों पर 55 रन जड़ दिए. हार्दिक पांड्या ने आखिरी बॉल पर छक्का मार कर हाफ सेंचुरी पूरा किया. तिलक वर्मा ने 16 गेंदों पर 44 रन बनाए. दोनों नाबाद रहे. अभिषेक वर्मा ने 55 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों पर 33 रन जड़े.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर - 8 मुकाबला खेला जा रहा है. चेन्नई के एम चिंदबरम स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हो रही है. भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह पक्की करनी है तो जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराना होगा. इसके बाद कोलकाता में वेस्टइंडीज को भी हराना होगा.
भारत की टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।
जिम्बाब्वे की टीम
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड एनगारवा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101