प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत जीत से तीन विकेट दूर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत जीत से तीन विकेट दूर, कोलकाता टेस्ट में स्पिनरों का जलवा

भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारत को पहली पारी में मेहमान टीम पर 30 रन की बढ़त मिली थी..

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत जीत से तीन विकेट दूर कोलकाता टेस्ट में स्पिनरों का जलवा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत जीत से तीन विकेट दूर, कोलकाता टेस्ट में स्पिनरों का जलवा |

IND vs SA : भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारत को पहली पारी में मेहमान टीम पर 30 रन की बढ़त मिली थी। मेजबान टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में 93 के स्कोर पर 7 विकेट झटक कर मैच में जीत सुनिश्चित कर ली है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन का खेल तय समय से पहले खराब रोशनी के कारण रोक दिया गया।

आज का खेल खत्म होने के समय अफ्रीका का स्कोर कार्ड बोर्ड पर 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन था। भारत अब जीत से महज 3 विकेट दूर है। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी को देखते हुए लगता है कि भारतीय टीम तीसरे दिन ही मैच अपने नाममकर सकती है। मैच के दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे। जबकि पहले दिन 11 विकेट गिरे थे। भारतीय टीम की तरफ से स्पिनर्स ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। 

कप्तान टेम्बा बावुमा 29 और कॉर्बिन बॉश 1 रन बनाकर नाबाद

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने आज निराश किया। कप्तान टेम्बा बावुमा 29 और कॉर्बिन बॉश 1 रन बनाकर नाबाद हैं। एडेन मार्कराम (4), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स (5) और काइल वेरेने (9) जैसे खिलाड़ी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। रयान रिकेल्टन और वियान मुल्डर ने 11-11 रनों का योगदान दिया।  ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने गेंद से गदर काटा। वह 29 रन देकर चार विकेट ले चुके हैं। कुलदीप यादव ने दो विकेट झटके जबकि अक्षर पटेल  के खाते में एक विकेट आया।

भारत की पहली पारी का अंत आज  टी ब्रेक से पहले 189 रनों पर सिमटी। साउथ अफ्रीका (159) पर टीम इंडिया ने पहली पारी के बाद मात्र 30 रनों की बढ़त हासिल की। भारत ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर 189 रन बनाए और 30 रन की बढ़त ली थी। पहली पारी में शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होने के बाद मैदान पर नहीं उतरे। पहली पारी में यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हो गए जबकि संदुर ने 29 रन की पारी खेली तो वहीं कप्तान शुभमन गिल 4 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए।

केएल राहुल ने 39 रन की पारी खेली। पंत ने 27 रन की पारी खेली और आउट हुए। ध्रुव जुरेल 14 रन पर आउट हो गए। रविंद्र जडेजा ने पहली पारी में 27 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 16 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए साइमन हार्मर ने 4 जबकि मार्को यानसेन ने 3 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-will-honor-talents-in-jabalpur/97745

Related to this topic: