प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उजबेकिस्तान ने भारत को 45-35 से हराया

महिला टीम के क्वार्टर फाइनल में हारने के साथ तलवारबाजी में भारत का अभियान समाप्त

एशियाई खेलों की तलवारबाजी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में उजबेकिस्तान के खिलाफ हार के साथ ही भारतीय महिला साबरे टीम का सफर समाप्त हो गया है।

महिला टीम के क्वार्टर फाइनल में हारने के साथ तलवारबाजी में भारत का अभियान समाप्त

India’s Fencing Campaign Ends at Asian Games |

नागोया (जापान)। एशियाई खेलों की तलवारबाजी स्पर्धा में भारत का अभियान रविवार को महिला साबरे टीम की उजबेकिस्तान के हाथों क्वार्टर फाइनल में हार के साथ समाप्त हो गया। सी ए भवानी देवी, श्रेया गुप्ता और जेफरलिन सिमला को उजबेक टीम ने 45 . 35 से हराया।

तलवारबाजी में भारत का कोई भी खिलाड़ी पदक दौर तक नहीं पहुंचा

भारत ने इससे पहले अंतिम 16 में इंडोनेशिया को 45 . 23 से हराया था लेकिन उजबेकिस्तान की मजबूत टीम के खिलाफ लय कायम नहीं रख सके। तलवारबाजी में भारत का कोई भी खिलाड़ी पदक दौर तक नहीं पहुंच सका। भारत की 20 सदस्यीय टीम ने एशियाई खेलों की तलवारबाजी स्पर्धा में हिस्सा लिया था। 

(इनपुटः भाषा)

यह भी पढ़ेंः नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद उफान पर घाघरा नदी, संजय सेतु के पास जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

Related to this topic: